नई दिल्ली : वियतनाम में इस सप्ताहांत तूफान तोराजी के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 14 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। माचार सिन्हुआ के मुताबिक, भारी बारिश और बाढ़ के चलते ना त्रांग शहर के हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क सहित कई सड़कें जलमग्न हैं। बाढ़ और भूस्खलन के चलते 12 घरों को भी नुकसान पहुंचा है, कई लोग घायल हुए हैं और जलाशयों में जल स्तर काफी बढ़ गया है।साल 2017 में आए तूफान के चलते वियतनाम में 386 लोग मारे गए थे, 600,000 से ज्यादा घर नष्ट हो गए थे और करीब दो अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ था।

एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण ये मौतें हुई हैं। तेज बारिश के कारण प्रमुख बांधों में जल का स्तर बढ़ जाने से इसे छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा और इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा।
इसके कारण 17 हजार लोगों को बाहर निकाला गया है और 200 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए तथा 18 हजार मकान आंशिक रूप से डूब गए या नष्ट हो गए हैं। पानी जमा होने के कारण आठ हजार हेक्टेयर जमीन में धान की फसल बर्बाद हो गई है और 40 हजार मवेशी या तो मारे गए अथवा बह गए हैं।