
राजस्थान पुलिस ने जिलों में विभिन्न गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को पकडने के अभियान के तहत प्रदेश में गत सप्ताह विभिन्न अपराधों में 442 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं।
इस सम्बन्ध में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को विडियों कॉन्फ्रेसिग के द्वारा महिलाओं के साथ छेडछाड, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालांे पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये थे।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ छेडछाड करते पाये गये 5 व्यक्तियों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 143 व्यक्तियों, जुआ व सट्टे खेलने वाले 222 व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वाले 72 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार 442 व्यक्तियों के विरूद्घ प्रकरण दर्ज कर आगे नियमानुसार विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
( Source – PTI )