प्रदीप सिन्हा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के सचिव का पदभार संभाला
नई दिल्ली,। प्रदीप कुमार सिन्हा ने आज केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव का पदभार संभाल लिया। सिन्हा ने यह पद अजित कुमार सेठ के स्थान पर ग्रहण किया है।भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कॉडर के अधिकारी सिन्हा को हाल में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया था और वह इससे पहले ऊर्जा मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह केन्द्र और राज्यों में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है । सिन्हा आजाद भारत के 31वें मंत्रिमंडल सचिव है ।निवर्तमान मंत्रिमंडल सचिव अजित कुमार सेठ को तत्कालीन मनमोहन सरकार ने 13 जून 2011 को नियुक्त किया था। मोदी सरकार ने पिछले साल पांच दिसंबर को उनके कार्यकाल में छह महीने का विस्तार किया था।