छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच की गोली मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच की गोली मारकर हत्या
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच की गोली मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित कोमाखान थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच खेजन सोनवानी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात लगभग तीन हथियारबंद नक्सली सोनवानी के गांव खरटकला पहुंचे और घर में घुसकर सोनवानी को गोली मार दी। बाद में शव को सड़क के किनारे फंेक कर वह वहां से फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस दल ने घटनास्थल से शव और एक पर्चा बरामद किया है, जिसमें नक्सलियों ने सोनवानी पर आरोप लगाया था वह क्षेत्र में तेंदूपत्ता खरीदी के दौरान लेनदेन में शामिल रहा है। वहीं उन्होंने पूर्व उप सरपंच पर पुलिस का मुखबीर होने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

( Source – पीटीआई-भाषा )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!