किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया
किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को आज पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। अभी इस पद का अतिरिक्त प्रभार अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल देख रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘श्रीमती किरण बेदी को उनके पदभार संभालने की तारीख के प्रभाव से पुडुचेरी का राज्यपाल नियुक्त करते हुए राष्ट्रपति प्रसन्नता महसूस करते हैं।’’ देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के अभियान की कमान संभालने वाली 66 साल की किरण ने कहा, ‘‘मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए अपना शत प्रतिशत दूंगी। मैं देश के फायदे के लिए काम करंगी। मैं हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं सरकार के फैसले के प्रति आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया।’’ तीन दिन पहले ही 30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने 17 सीटें हासिल की हैं। अन्नाद्रमुक ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था और चार सीटें जीतीं वहीं भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल सकी।

नरेंद्र मोदी सरकार ने गत 12 जुलाई को संप्रग सरकार द्वारा उपराज्यपाल बनाये गये वीरेंद्र कटारिया को नियुक्ति के महज एक साल बाद ही हटा दिया था जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा था। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

( Source – पीटीआई-भाषा )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!