![किशोरी से कई बार बलात्कार, एक गिरफ्तार](https://www.pravakta.com/news/wp-content/uploads/sites/3/2016/05/rape-4121-300x200.jpg)
किशोरी से दोस्ती कर उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के लिए नल्लासोपारा से 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
वसई डिवीजन के तहत आने वाले तुलिंज पुलिस थाना के एपीआई सुनील जाधव ने पीटीआई को बताया कि यह घटना मार्च, 2016 की है जब आरोपी ने कॉलेज में पढ़ने वाली उस लड़की को अपने जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में वोदका मिलाकर उसे पिलायी।
लड़की के मदहोश होने पर उस युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और इसका वीडियो बनाया जिसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया।
आरोपी को कल गिरफ्तार कर उस पर आईपीसी की धारा 376, 328, 324, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया।
( Source – पीटीआई-भाषा )