Home अपराध पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर के अग्रिम इलाकों में भारी गोलीबारी चल रही है।’’ गोलीबारी आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे शुरू हुई और अभी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रात के करीब एक बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के कृष्णगटी सेक्टर में संक्षिप्त गोलीबारी की थी।

पिछले 16 घंटों में पाकिस्तान की ओर से तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया और लक्षित हमले :सर्जिकल स्ट्राइक: के बाद आठवीं बार ऐसा किया गया।

पाकिस्तान ने कल जम्मू क्षेत्र के पल्लनवाला के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और गोले दागे।

( Source – पीटीआई-भाषा )

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version