अंतरिक्ष और उपग्रह प्रक्षेपण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का श्रेय देश के वैज्ञानिक समुदाय को देने के साथ ही लोकसभा में पिछले एक दशक में कई वैज्ञानिकों की आकस्मिक मौतों का मामला उठा और केंद्र सरकार से इसकी जांच की मांग की गयी। शून्यकाल के दौरान सदन में यह मामला उठाते हुए भाजपा के […]
Category: समाज
श्री पीयूष गोयल कल ठेका श्रम भुगतान प्रबंधन प्रणाली के लिए पोर्टल लांच करेंगे
केंद्रीय ऊर्जा, कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल बुधवार को यहां कोल इंडिया लिमिटेड के एक पोर्टल ‘कांट्रैक्ट लेबर पेमेंट मैनेजमेंट सिस्टम यानी ठेका श्रम भुगतान प्रबंधन प्रणाली’ की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर श्री गोयल पिछले दो वर्ष के दौरान भारत को पूर्ण प्रकाशमय बनाने की दिशा […]
टैक्सी चालकों ने डीएनडी फ्लाईवे किया जाम
उच्चतम न्यायालय के दिल्ली में डीजल टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा उठाए गए कदमों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे टैक्सी चालकों ने आज करीब 45 मिनट तक डीएनडी फ्लाईवे जाम कर दिया। डीएनडी फ्लाईवे के प्रवक्ता अनवर अब्बासी ने बताया, ‘‘ आज सुबह पौने दस बजे से साढ़े […]
आधार डाउनलोड की संख्या 40 करोड़ से ऊपर: यूआईडीएआई
यूनिक आईडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई)की वेबसाइट पर आधार कार्ड डाउनलोड करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रति दिन औसतन 6 लाख आधार कार्ड डाउनलोड किए जा रहे हैं। आधार डाउनलोड की संख्या 40 करोड़ को पार कर गई है। पहचान प्रमाण तथा सेवाप्रदाताओं द्वारा पते के प्रमाण में आधार के बढ़ते उपयोग […]
पंजाब-हरियाणा में लू से राहत
पंजाब और हरियाणा में आज धूल भरी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली । दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में भी आज सुबह धूल भरी हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान जो कल यहां 43 डिग्री सेल्सियस था उसमें भी आज गिरावट दर्ज की गई। […]
यमुना में प्रदूषण फैला रहीं औद्योगिक इकाइयों को 15 दिन के भीतर बाहर जाने का अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जिला प्रशासन ने यमुना में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार मानी जा रहीं घनी आबादी के बीच स्थित दर्जनों औद्योगिक इकाइयों को अल्टीमेटम दिया है कि वे 15 दिन में अपनी यूनिट शहर से बाहर ले जाएं। यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी :वित्त एवं राजस्व: रविन्द्र […]
घर में आग लगने से छह नाबालिगों की मौत
बरेली में एक घर में आज तड़के आग लगने के कारण एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग नाबालिग थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में चार बहनें और उनके रिश्ते के दो भाई बहन शामिल हैं। घर में जिस समय आग लगी, उस […]
सरकार ने देश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल की स्थिति का अध्ययन करने के लिए टीमें भेजीं
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीनस्थ केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) देश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल की स्थिति का मौके पर अध्ययन करने के लिए अपने अधिकारियों के तकनीकी दलों को वहां भेज रहे हैं। ये दल उन समस्याओं एवं कारणों का विश्लेषण करेंगे जिसकी […]
तेलंगाना में गर्मी से अब तक 122 लोगों की मौत
तेलंगाना के आपदा प्रबंधन विभाग ने आज बताया कि इस साल गर्मी के मौसम शुरू होने के बाद तेलंगाना में गर्मी से 122 से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिली है। आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी बताया कि आज भी कई लोगों की मौत की सूचना मिली है। राज्य सरकार ने अधिकारियों […]
भगवान के घर में ही हादसा
डा. वेद प्रताप वैदिक केरल के पुतिंगल मंदिर में जो हादसा हुआ, वह कोई नई बात नहीं है। यदि अपनी याददाश्त पर थोड़ा जोर दें तो पता चलेगा कि पिछले 10 वर्षों में ऐसे दर्दनाक हादसे कई हो चुके हैं। केरल में तो सवा सौ लोग मरे हैं लेकिन अन्य मंदिरों, तीर्थों और धार्मिक मेलों […]