दुनिया के शीर्ष 100 पर्यटक स्थलों में चेन्नई, कोलकाता सहित भारत के छह शहर शामिल

दुनिया के शीर्ष 100 पर्यटक स्थलों में चेन्नई, कोलकाता सहित भारत के छह शहर शामिल
दुनिया के शीर्ष 100 पर्यटक स्थलों में चेन्नई, कोलकाता सहित भारत के छह शहर शामिल

यात्रा के लिहाज से पंसदीदा शहरों में चेन्नई, कोलकाता समेत भारत के 6 शहरों को दुनिया के शीर्ष 100 यात्रा स्थलों की सूची में जगह मिली है। मास्टरकार्ड ग्लोबल डेस्टिनेशन सिटिज इंडेक्स 2017 के मुताबिक सूची में चेन्नई, कोलकाता के अलावा मुंबई, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु को इस सूची में स्थान मिला है।

भारत के यात्रा स्थलों में चेन्नई पहले स्थान पर है। इसके अलावा चेन्नई को एशिया प्रशांत के शीर्ष 10 स्थलों में भी शामिल किया गया है।

कोलकाता के एक ट्रेवल हाउस के अधिकारी ने कहा कि यह साफ संकेत है कि देश में यात्रा एवं पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में होने वाली दुर्गापूजा विदेशी पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र रहता है और वे यहां कम से कम 2-3 दिन रुकते हैं।

सूचकांक के मुताबिक एशिया प्रशांत में यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र में मंदी के कोई संकेत नहीं हैं। क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुयी है।

मास्टरकार्ड ने एक बयान में कहा, “एशिया प्रशांत स्थलों के शीर्ष 10 शहरों में रातभर रहने वाले विदेशी आंगतुकों द्वारा किया गया खर्च सबसे अधिक है। यहां 2016 में यात्रा व्यय का आंकड़ा 91.16 अरब डॉलर था। इस मामले में एशिया प्रशांत ने यूरोप (74.74 अरब डॉलर) और अमेरिका (55.02 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।

( Source – PTI )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!