सुहैब इलयासी की सास ने कहा, फैसले से संतुष्ट
सुहैब इलयासी की सास ने कहा, फैसले से संतुष्ट

अंजु सिंह की मां ने 17 वर्षों की लम्बी लड़ाई के बाद अपनी बेटी की हत्या के लिए सुहैब इलयासी को उम्रकैद की सजा सुनाये जाने पर आज संतोष व्यक्त किया।

दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व टीवी सीरियल प्रोड्यूसर और एंकर सुहैब इलयासी को यह सजा सुनाई और कहा कि उन्होंने (सुहैब ने) हत्या की और इसे आत्महत्या का रंग दे दिया।’’ आज की अदालती कार्यवाही में शामिल होने पटना से पहुंची अंजु की मां रूकमा सिंह ने कहा, ‘‘मैं फैसले से संतुष्ट हूं। उसे सजा सुनाई गई, मैं संतुष्ट हूं।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अपनी नातिन से बात की थी और उसे देखा था। घटना के समय वह तीन वर्ष की थी। उनके वकील सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि रूकमा ने वर्ष 2008 में अपनी नातिन के जन्मदिन पर उससे मुलाकात की थी। इस समय उनकी नातिन इलयासी के संरक्षण में है। वह जन्मदिन जैसे कुछ खास मौकों पर ही उससे मिलती हैं। रूकमा ने इससे पूर्व आरोप लगाया था कि इलयासी दहेज के लिए उनकी बेटी का शोषण करता था। इसके बाद रूकमा ने उसके खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रूख किया था।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *