उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए बसपा, सपा और कांग्रेस की तिकड़ी जिम्मेदार : राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने टूण्डला विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए बसपाए सपा और कांग्रेस की तिकड़ी जिम्मेदार है। जहां उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है वहीं केन्द्र में लूट चल रही है। जनता कराह रही है पर केन्द्र और प्रदेश के मंत्री गरीबों के हक को मार कर भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस बार प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। यदि जनता ने भाजपा का कमल खिलाया तो न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा बल्कि राज्य में सुशासन का नया दौर प्रारंभ होगा। बसपा सरकार के शासनकाल में कई हजार करोड़ रूपए का राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन यछत्भ्डद्ध घोटाला हुआ। तीन.तीन सीएमओ की हत्या इस घोटाले के कारण हुई। प्रदेश की मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है।

श्री सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोकथाम तभी लगेगी जब कथनी और करनी का अन्तर मिटेगा। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता सपा और बसपा की आलोचना करते है मगर इन्हीं दलों के साथ कांग्रेस ने केन्द्र में सांठ.गांठ कर रखी है। जनता की आंखों में कांग्रेस पार्टी धूल झोंक रही है। यदि श्री राहुल गांधी वाकई अपनी बात के लिए गंभीर है तो पहले केन्द्र में सपा और बसपा का समर्थन वापिस कराएं। कांग्रेस पार्टी को महंगाई का भी जवाब देना होगा। इस देश में बढ़ती महंगाई यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का दुष्परिणाम है। कांग्रेस ने सौ दिन में महंगाई पर काबू करने का दावा किया था। हजार दिन बीतने को है पर महंगाई का बोझ कम नही हुआ है। कांग्रेस पार्टी को जनता से झूठे वायदे नही करने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,871 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress