सुनील शेट्टी के पिता का निधन
सुनील शेट्टी के पिता का निधन

अभिनेता सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

शेट्टी के प्रबंधक विजय ग्रोवर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘वह कुछ समय से स्वस्थ्य नहीं थे। दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर कल देर रात एक बज कर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया।’’ वरली श्मशान घाट में कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वीरप्पा के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा सुनील और बेटी सुजाता हैं।

उन्होंने एक होटल व्यापारी के रूप में अपना साम्राज्य खड़ा किया जिसे अब सुनील शेट्टी देख रहे हैं।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *