दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे :आईजीआईए: पर नये नोटों में करीब 54 लाख रपये लेकर यात्रा कर रहे एक नाइजीरियाई व्यक्ति को आज रोका गया।
अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों ने यहां से कोयंबतूर जा रहे एक नाइजीरियाई व्यक्ति को करीब ढाई बजे रात में हवाईअड्डे पर रोका।
उन्होंने बताया, ‘‘कर और सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ जानकारी साझा किये जाने के बाद नाइजीरियाई व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति दी गईं। व्यक्ति के पास 58 लाख रपये से अधिक की राशि थी जिसमें 53.78 लाख रपये नये नोटों में और 4.29 लाख रपये पुराने नोटों में थे।’’
( Source – PTI )