महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए जिसमें लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 89.50 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार की परीक्षा में 93.20 फीसदी लड़कियों ने सफलता पाई तो उत्तीर्ण होने वाले लड़कों का प्रतिशत 86.65 रहा।
राज्य के सभी नौ प्रभागों पुणे, मुंबई, नागपुर, नासिक, अमरावती, औरंगाबाद, कोल्हापुर, लातूर और कोंकण के नतीजे एक साथ घोषित किये गए।
उन्होंने कहा कि 14,29,478 विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी और इनमें से 12,79,406 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
कोंकण प्रभाग में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। इस क्षेत्र के 95.20 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि मुंबई में सबसे कम 88.21 फीसदी विद्यार्थियों ने कामयाबी हासिल की।
महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी( Source – PTI )