श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वॉ प्रकाश पर्व
अखण्ड पाठ, नगर कीर्तन, शबद कीर्तन, सहित होंगे अनेक आयोजन,
विशेष आकर्षण में फौज ए खालसा पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब
नीमच।
श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 360 वे प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से जारी है। 27 दिसंबर को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव को लेकर सिख्ख समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। सिख्ख समाज विकास समिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए सारे प्रयास प्रारंभ कर दिए है।
आज प्रभात फैरी से शुरूआत-
सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबड़ा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि इस बार कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।
आज 18 दिसंबर से प्रात: 5 बजे से प्रभात फैरी निकाली जाएगी। जो 24 दिसंबर तक जारी रहेगी।
21 दिसंबर को 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा गुरबाणी संबंधित कविता, मूल मंत्र, शब्द कीर्तन, स्पीच का आयोजन रविवार शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक रखा जाएगा।
25 दिसंबर को नगर कीर्तन-
संपूर्ण सिख्ख समाज व शहरवासियों को नगर कीर्तन का बेसब्री से इंतजार रहता है। 25 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन को भव्यता प्रदान करने के लिए जबर्दस्त तैयारी की जा रही है।
विशेष आकर्षण
नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण पालकी साहेब, फौज ए खालसा पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब द्वारा अपनी प्रस्तुती दी जाएगी।
अखण्ड पाठ-
श्री सलूजा व श्री गौत्रा ने बताया कि 25 दिसंबर गुरूवार को प्रात: 9:30 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। 27 दिसंबर शनिवार को प्रात: 9:30 बजे समाप्ति होगी। इसके पश्चात 9:30 बजे से 10:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा।
27 दिसंबर के आयोजन-
27 दिसंबर शनिवार को रात्रि 7:00 बजे से गुरू दा अटूट लंगर शुरू होगा। रात्रि 7:30 बजे से 9:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। रात्रि 9:30 बजे से 11 बजे तक स्त्री सत्संग द्वारा शबद कीर्तन उसके उपरांत आरती, फूलों की बरखा, अरदास व आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास से 360 वाँ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।
श्री सलूजा व गौत्रा ने बताया कि समस्त आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारा पर आयोजित होंगे।
व्यापक तैयारियां-
प्रकाश पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। सारी तैयारियां की जा रही है मत्था टेकने आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।