माग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से दिल्ली के नरेला, रोहिणी, कंझावला में देवी अहिल्या बाई होलकर और सावित्री बाई फुले के नाम पर महिला विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थापित करने की
माग की: शिक्षाविद् दयानंद वत्स भारतीय
———-
नेशनल चाइल्ड एंड वूमन डेवलपमेंट चेरिटेबल ट्रस्ट रजि नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् दयानंद वत्स भारतीय ने आज ट्रस्ट के मुख्यालय बरवाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वत्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इसके लिए सामाजिक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है। वत्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से दिल्ली के रोहिणी, नरेला और कंझावला में देवी अहिल्या बाई होलकर मिलता सावित्रीबाई फुले के नाम पर महिला विश्वविद्यालय एवं कालेज खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान ही हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। देश की कोई बहन, बेटी, महिला घरेलू हिंसा का शिकार ना हो इसके लिए उसे शिक्षित, सक्षम, सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है। इसलिए अभिभावकों को भी अपनी सोच बदलनी होगी। वत्स ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बेटियों को बोझ ना समझें। उनके विवाह में लाखों रुपए बरबाद करने की बजाय वह पैसा उसकी पढ़ाई पर खर्च करें ताकि वह शिक्षित होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। जिस दिन महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर हो जाएंगी उस दिन से ही महिलाओं का सच्चे अर्थों में सशक्तिकरण शुरू हो जाएगा। बच्चों को स्कूल स्तर से ही पाठ्यक्रम बनाकर उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाए। वत्स ने कहा कि देश की आधी आबादी आजादी के 77 सालों बाद भी लिंग भेद , भेदभाव,अन्याय, अत्याचार, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से पीड़ित हैंं। वत्स ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा सिर्फ कागजों तक ही सीमित ना रहे इसके लिए सभी को सम्मिलित प्रयास करने का संकल्प लेना होगा।