केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश चुनावों को ‘‘साम्प्रदायिक या ध्रुवीकृत’’ नहीं करना चाहती है, लेकिन यदि कैराना से ‘‘पलायन के कुछ साक्ष्य हैं’’ तो प्रदेश सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि […]
Tag: भाजपा
भाजपा नेताओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी
उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने के मकसद से ‘‘मिशन 2017’’ की रणनीति बनाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने आए आये पार्टी नेताओं में से कई ने गंगा, यमुना एवं पौराणिक नदी सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगायी। केन्द्रीय मंत्री सदानन्द गौड़ा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एवं पार्टी प्रवक्ता सम्बित पात्रा […]
भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज पीटीआई-भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत संगमपल्ली गांव में नक्सलियों ने आज भारतीय जनता पार्टी के नेता और जिला […]
स्टिंग ने यूपी सरकार को किया बेनकाब, सीबीआई जांच हो : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पर कथित स्टिंग आपरेशन को लेकर आज हमला बोलते हुए कहा कि इस स्टिंग ने मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रमणकारियों के साथ सत्तारूढ पार्टी की मिलीभगत को ‘उजागर’ कर दिया है। पार्टी ने राज्य सरकार को तत्काल सीबीआई जांच की सिफारिश करने […]
भाजपा शिवसेना के बीच वाकयुद्ध तेज हुआ
शिवसेना नेतृत्व को गलत ढंग से पेश करने संबंधी सोशल मीडिया पोस्टों के वायरल होने के साथ ही अगले साल निर्धारित मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा औा शिवसेना के बीच तनाव होने की बात परिलक्षित हो रही है। प्रतीत होता है कि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट भाजपा के खिलाफ शिवसेना की टीका […]
भाजपा सरकार निजाम सरकार से भी बुरी :राउत
भाजपा पर हमला करते हुए शिवसेना से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने आज कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार निजाम सरकार से भी बुरी है। निजाम हैदराबाद के रजवाड़े का पूर्व मुस्लिम शासक था। औरंगाबाद और मराठवाड़ा के कुछ हिस्से अतीत में उस राज्य का हिस्सा थे। राउत ने यहां पार्टी के […]
भाजपा पाषर्दों ने केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
तीन महापौरों के नेतृत्व में भाजपा नीत एमसीडी के कई पाषर्दों ने ‘आप’ सरकार द्वारा उनकी बकाया राशि जल्द जारी किए जाने की मांग करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर आज विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा पाषर्दों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नगर निकायों […]
रास चुनाव: हरियाणा भाजपा ने बैठक की
हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा समर्थित मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा का मुकाबला राज्य से राज्यसभा की दूसरी खाली सीट पर इनेलो समर्थित वकील आर के आनंद से होने के मद्देनजर राज्य भाजपा विधायक दल ने आज यहां एक बैठक की। बैठक का आयोजन 11 जून को होने वाले द्विवाषिर्क चुनाव के लिए रणनीति बनाना था। बैठक […]
भाजपा का मथुरा हिंसा को लेकर अखिलेश सरकार पर निशाना
भाजपा ने मथुरा हिंसक झड़प को लेकर उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी :सपा: सरकार पर आज जोरदार हमला बोला। भाजपा ने कहा कि यह राज्य में व्याप्त ‘‘गुंडाराज’’ का एक उदाहरण है जहां अपराधियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर ‘‘अप्रत्याशित’’ संख्या में हमले हुए हैं जिन्हें उसका संरक्षण प्राप्त है। अतिक्रमणकारियों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी […]
अमित शाह कल करेंगे दलित परिवार में भोजन
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले दलितों को आकषिर्त करने की पार्टी की योजना के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में एक गांव में कल एक दलित परिवार में भोजन करेंगे। भाजपा के पूर्वी उत्तर प्रदेश […]