Home विविध कुदरत से खिलवाड़ ही कोरोना जैसी बीमारियों को जन्म दे रहा है...

कुदरत से खिलवाड़ ही कोरोना जैसी बीमारियों को जन्म दे रहा है – अनीता शर्मा

लुधियाना: पर्यावरण दिवस 5 जून को विश्व भर में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत स्कॉटहोम स्वीडन में 1972 को की गई और प्रथम पर्यावरण दिवस 1974 को मनाया गया। इसको मनाने का उद्देश्य यही है कि लोगों में जागृति आए और कुदरत के साथ मिलकर रहें। नवकिरण वुमेन वेलफेयर की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बच्चो के संग प्रेम नगर पार्क में पर्यावरण दिवस मनाया  इस अवसर पर उन्होंने अपने ब्यान में बताया कि पर्यावरण की सम्भाल सबसे जरूरी है। यदि हम पर्यावरण को स्वच्छ नहीं रख पाएगे  तो आने वाला समय मानवता के लिए बहुत खतरनाक होगा। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होगी। प्रदुषण से अनेकों बिमारियां हमारे शरीर में जन्म ले लेंगी। अभी कोविड 19 के कारण सारी दुनिया कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन में है। हजारों लोग दुनिया भर में इस कोरोना वायरस महामारी से मर चूके हैं। इस बिमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। यह वायरस साँस व छूने से एक इंसान से दूसरे इंसान में ट्रांसफर हो जाता है। सबसे बड़ी विचार की बात तो यह है कि यह वायरस कुदरत से खिलवाड़ करने का ही नतीजा है। अनीता शर्मा ने आगे बताया कि हमें पर्यावरण को संभाल कर रखना चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगा कर, कार्बन को वातावरण में कम करने के उपाय किए जाएं ताकि आने वाले समय में पर्यावरण के प्रदूषण से मुक्ति मिल सके।
इस अवसर पर बच्चो ने नये पेड़ लगाये और पेड़ पौधो को पानी दिया। हाथों में पेंटिंग पकड़ कर पर्यावरण दिवस का सन्देश दिया।  तेजस्वी शर्मा व आंचल कालिया ने पर्यावरण संभाल पर अपने अपने विचार रखे। 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version