विविध

भारतीय मुस्लिम राष्ट्रीय महासम्मलेन संपत्र

आज दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में अखिल भारतीय मुस्लिम  महासम्मलेन] का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) की ओर से किया गया। इस महासम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से उलेमा] सूफी संत] बुद्धिजीवी] शिक्षाविद] और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्रित हुए। सम्मेलन में मुल्क के अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से तकरीबन 10&12 हज़ार लोगों ने हिस्सा लिया। इस महासम्मलेन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर चर्चा करना] सामाजिक सुधार को बढ़ावा देना और आमजन में राष्ट्रवाद की भावना की अलग जगाकर अखंड भारत के निर्माण में योगदान करना था। कार्यक्रम का आगाज दिया कुरान-ए-पाक की तिलावत से किया गया।

इस महासम्मलेन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक श्री इंद्रश कुमार] राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (एनसीएमईआई) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफैसर शाहिद अख्तर] मेंबर ऑफ पार्लियामेंट श्री जगदंबिका पाल] अखिल भारतीय इमाम संगठन  के मुख्य इमाम उमैर इलियासी] पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य नरायण जटिया के अलावा क्षेत्रीय] प्रांतीय व राष्ट्रीय संयोजकों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर प्रोफैसर शाहिद अख्तर ने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा- ‘‘एक बने और नेक बने मुहिम को आगे ले जाएं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन्हें तालीम से जोड़ रहा है। देश से नफरत और कट्टरता को मिटाना और मुल्क को अमन और भाईचारे के रास्ते पर ले जाना ही मुस्लिम राष्ट्रीय  मंच और हम सभी का उद्देश्य है। इसके अलावा उन्होंने समस्या का समाधान डायलॉग के माध्यम से करने पर ज़ोर देते हुए विकसित और अखंड भारत के निर्माण की बात कही।’’

मुख्य इमाम उमैर अहमद इलियासी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि-‘‘हमें अपने राष्ट्र को एक परिवार की तरह लेकर चलना होगा। कश्मीर में आर्टिकल-370 -35 A के हटने के बाद वहां बहुत खुशहाली आई है। इससे वहां ट्यूरिज़्म भी काफी बढ़ा है। वक़्फ के मसअले में संशोधन एक प्रक्रिया है] उसके अंदर संशोधन हुआ है। कानून में संशोधन के ज़रिए मुसलमानों तक उनका ह़क पहुंचा है। उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत किया। हम सभी यहां एक राष्ट्रवादी हित के लिए जमा हुए हैं और यह आयोजन भारत की दिशा बदल देगा। अंत में उन्होंने कहा कि देश प्रेम एक इबादत की तरह है।’’

इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मौहम्मद अफजा़ल ने कहा कि- ’’मुस्लिम राष्ट्रीय मंच लगातार देशहित के लिए काम कर रहा है। हमनें गौरक्षा पर कार्यक्रम किए .धारा -370-35ए और तीन तलाक पर का काम किया। इन सभी मुद्दों पर हमने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में काम किया। आपरेशन सिंदूर के बाद कश्मीर की धरती पर जाकर नारा बुलंद किया। इस तरह मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशहित के लिए लगातार काम कर रहा है।’’

इस मौके पर शिया धर्मशुरू कोकब मुजबता ने कहा कि-‘‘इन्द्रेश कुमार जी अक्सर कहते हैं कि एक बनो] नेक बनो। इन्द्रेश जी कुरान के इस संदेश को फैलाने में मदद कर रहे हैं। एक बनो] नेक बनो का रास्ता देश को तरक्की की राह पर ले जाता है। इन्देश कुमार जी कोशिशों का ही नतीजा है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अपने 25 साल पूरे करने जा रहा है। इसी को लेकर हम सभी बहुत खुश हैं।’’

इस मौके पर मेंबर आफॅ पार्लियामेंट श्री जगदंभबिका पाल ने कहा कि यहां पूरे  हिंदुस्तान के लोगों की नुमाइंदगी है। मुझे लगता है कि 25 सालों में जो सफर तय किया है] आज का यह जलसा उन सभी लोगों के लिए है।’’