बीजेपी गौ टेक – गौ महाकुंभ 2025 के आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर, सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त April 10, 2025 / April 10, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) मध्यप्रदेश की आगामी गतिविधियाँ घोषित भोपाल । गाय आधारित उद्योगों के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संगठन ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काउ बेस्ड इंडस्ट्रीज (GCCI) ने मध्यप्रदेश में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी है। GCCI का मूल उद्देश्य है गाय आधारित सामाजिक और आर्थिक मॉडल को बढ़ावा […] Read more »
विविध सार्थकता बनी रही तो ड्रग फ्री होगा हरियाणा April 7, 2025 / April 7, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment ड्रग फ्री हरियाणा का आगाज, 22 दिन में पूरा प्रदेश होगा कवर सुशील कुमार ‘नवीन’ हरियाणा में नशे की लत से निपटने के लिए राज्य स्तरीय नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 अभियान का आगाज 5 अप्रैल शनिवार को हिसार से हो गया। अभियान को हरी झंडी स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई। तीन सप्ताह तक प्रदेशभर में लाखों लोगों को अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। जिस उद्देश्य के साथ अभियान की शुरुआत हुई है ,सार्थकता बनी रही तो निश्चित रूप से हरियाणा ड्रग फ्री हो जायेगा। हिसार से शुरू हुआ यह अभियान प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 27 अप्रैल को सिरसा में समाप्त होगा। देसा म्ह देस हरियाणा जित दूध दही का खाणा के नाम से जाने वाले हरियाणा में जिस प्रकार से नशे में बढ़ोतरी हो रही है, यह चिंता का बड़ा विषय है। प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ लगते जिलों में तो समस्या और भी बड़ी है। खासकर युवा और छात्र वर्ग बड़े निशाने पर है। 2018 में हुए केंद्रीय सर्वेक्षण में देश के 254 जिलों में नशे की समस्या गंभीर मानी गई थी। हरियाणा को भी इससे काफी प्रभावित बताया गया था। 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। उसी के साथ ही हरियाणा में भी इस पर विशेष ध्यान दिया जाना शुरू हुआ। तीन माह पूर्व ड्रग्स तस्करी की बढ़ती समस्या और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके पड़ने वाले प्रभावों से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल हुए थे। इसमें उन्होंने इस मामले में हुई कार्रवाई के बारे में बताया था कि हरियाणा में इस साल 294 किलो के करीब हेरोइन और चरस पुलिस द्वारा बरामद की गई है। उन्होंने उस समय यह भी दावा किया कि सरकार हरियाणा को ड्रग फ्री करने का कार्य करेगी। प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ 3051 मुकदमे दर्ज करते हुए 4652 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। पेशेवर क्रिमिनल पर सख्ती करते हुए पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष-2024 में 63 नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। 2023 में हरियाणा पुलिस द्वारा कॉमर्शियल क्वांटिटी के 326 मुकदमे दर्ज किए गए थे। 2024 में 411 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 841 बड़े नशा तस्करों पर कार्रवाई की गई है। सरकार इस मामले में कितना गंभीर है उसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हरियाणा में नशा तस्करी संबंधी बड़े मामलों में तेजी लाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब से रिपोर्ट आने की समय सीमा को घटाकर 15 दिन किया गया है। इससे न केवल ट्रायल में तेजी आएगी बल्कि सजा की दर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन किया है। प्रदेश में 52 नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नशा मुक्ति वार्ड स्थापित किए गए हैं। एक टोल फ्री नंबर 90508-91508 भी जारी किया है। मानस पोर्टल बनाया गया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों या उसमें संलिप्त लोगों की जानकारी दे सकता है। ड्रग से संबंधित सभी गतिविधियों का केंद्रीकृत राज्य डेटाबेस बनाने के लिए ‘हॉक’ सॉफ्टवेयर तथा मोबाइल एप ‘प्रयास’ भी विकसित किया गया है। जिला रेंज और राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स सेल स्थापित किए हैं। प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए गांव में 5150 ग्राम प्रहरी तथा वार्ड प्रहरी भी नियुक्त किए गए हैं। इस बार के बजट में भी सरकार द्वारा राज्य में नशीली दवाओं के प्रसार से निपटने के लिए एक नया प्राधिकरण स्थापित किए जाने की बात कही गई है। मादक द्रव्यों के सेवन से संबंधित ज्ञान जागरूकता और मुक्ति कार्यक्रम (संकल्प) प्राधिकरण को 10 करोड़ रुपये के शुरुआती आवंटन के साथ प्रस्तावित भी किया गया। ड्रग फ्री अभियान का यह दूसरा चरण है। मनोहर सरकार में इसी तरह साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया था, जो 25 दिनों तक चला था। उस अभियान की सफलता को देखते हुए साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन किया गया है। सरकार के अनुसार युवाओं और किशोरों को नशे से बचाने के लिए सरकार ने राज्य कार्य योजना शुरू की है। इसके तहत जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति व पुनर्वास और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को प्रमुखता दी जायेगी। आयोजन की शुरुआत को देखे तो हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम साबित होगा। प्रदेश सरकार और प्रशासन ने इस साइक्लोथॉन को एक आयोजन न मानते हुए एक सामाजिक आंदोलन की शुरुआत का प्रतीक माना है। इसमें हजारों युवा, छात्र, पुलिस, सेना के जवान और एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न सामुदायिक समूहों के सदस्य भाग लेंगे। ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत निकाली जा रही इस साइक्लोथॉन रैली के संदेश की गूंज प्रदेश के कोने-कोने तक जाएगी और युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगी। लेख का समापन अभियान की शुरुआत में मुख्यमंत्री इन पंक्तियों से और सार्थक बन जाएगा – शौक बनता है पहले, फिर लत बन जाती है धीरे-धीरे जिंदगी की कीमत घट जाती है। छोड़ दे इन जहर भरी आदतों को, इससे सांसों की गिनती घट जाती है। लेखक; सुशील कुमार ‘नवीन Read more »
विविध सचिन पुरी ने उपाध्यक्ष पद पर रचा इतिहास April 1, 2025 / April 1, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment नई दिल्ली – दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 21 मार्च 2025 को हुए चुनावों में वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन पुरी ने उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वे बार एसोसिएशन के किसी भी चुनाव में 4500 से अधिक वोट हासिल करने वाले पहले उम्मीदवार बने। सचिन पुरी ने कुल 4515 वोट प्राप्त किए और अपने […] Read more »
विविध राणा सांगा जैसे महान योद्धा का अपमान सिर्फ राजपूत समुदाय का नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है – कुं.मोहनसिंह राणावत March 27, 2025 / March 27, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment सपा सांसद ने नहीं मांगी माफी तो करेंगे आन्दोलननीमच। मेवाड के महान राजपुत योद्धा राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन की एक टिप्पणी संपूर्ण हिंदू समुदाय में आक्रोश की आग भडका दी है। सांसद द्वारा राणा सांगा को कथित तौर पर गद्दार कहने के बाद भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं राजपूत समाज […] Read more »
विविध भारतीय मूल्यबोध से हटेंगे तो फिल्में पिट जाएंगी – अनंत विजय March 19, 2025 / March 19, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment व्यावसायिकता से विमुख होकर सिनेमा नहीं चल सकता – प्रो. सुधा सिंह फ़िल्में आधी हक़ीक़त और आधा फ़साना हैं – प्रो. बिमलेंदु तीर्थंकर 18 मार्च 2025, दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित संस्थान के संकाय शोध परियोजना के अंतर्गत एवं हिंदी विभाग के सहयोग से 18 मार्च को ‘भारतीय मूल्यबोध और हिंदी सिनेमा’ विषय पर एकदिवसीय […] Read more »
विविध शिक्षा में नैतिक मूल्यों की स्थापना जरूरी: गर्ग March 7, 2025 / March 7, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रोहिणी-दिल्ली, 7 मार्च 2025 सुखी परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष, पत्रकार एवं लेखक श्री ललित गर्ग ने कहा कि सशक्त भारत एवं विकसित भारत का निर्माण शिक्षा में नैतिक मूल्यों की स्थापना करके ही संभव है। श्री गर्ग रोहिणी के टेकनिया ऑडिटोरियम में आयोजित रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह […] Read more »
विविध हरियाणा में बोर्ड परीक्षा में नकल पर ‘नायाब’ सख्ती चार डीएसपी समेत 25 अफसर सस्पेंड, 17अन्य फंसे March 6, 2025 / March 6, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment सस्पेंशन वालों में 4 डीएसपी, 3 एसएचओ, 8 छात्रों पर भी एफआईआर सुशील कुमार ‘नवीन‘ हरियाणा में इन दिनों 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। परीक्षा के पहले ही दिन से नकल रूपी दानव ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। सहयोगी बनने वालों की कोई कमी नहीं। जिसे देखो वहीं चार […] Read more »
विविध ‘मोदी सरकार में ही POJK की वापसी संभव..’ : संकल्प दिवस कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान March 1, 2025 / March 1, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment ‘पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर भारत के इतिहास, तत्कालीन नेहरू सरकार और उनकी विदेश नीति की सबसे बड़ी विफलता का उदाहरण है। चूँकि नेहरू जी ख़ुद को शांति का सबसे बड़ा मसीहा मानते थे जिसके कारण उन्होंने एक नहीं बल्कि अनेकों ऐसी ग़लतियाँ की जिसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है।’ केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह […] Read more » ' Big statement of Dr. Jitendra Singh in Sankalp Diwas program Return of POJK is possible only under Modi government.
विविध गिरते सेल्स से जूझती बीवाईडी इंडिया #BYD को एक यूजर ने गाड़ी वापसी का भेजा नोटिस February 28, 2025 / February 28, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment चीनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता बीवाईडी इंडिया की भारत में मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। जहां यह कंपनी भारत में अपने संचालन का विस्तार करने की जोरदार कोशिश करते हुए महत्वपूर्ण नियामक बाधाओं और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही है वहीं एक BYD E-6 के यूजर ने X पर पोस्ट […] Read more »
विविध समाज की दिशा तय करता है सार्थक सिनेमा: कृष्णा गौर February 27, 2025 / February 27, 2025 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment सेज विश्वविध्यालय में हुआ “ग्वालियर शोर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025” के पोस्टर का विमोचन भोपाल. आज समाज की दिशा एवं दशा को निर्धारित करने के लिए सार्थक एवं उद्देश्यपूर्ण सिनेमा की अत्यंत आवश्यकता है, औऱ यह कार्य युवाओं के द्वारा ही सम्पन्न किया जा सकता है, इस दिशा में ग्वालियर शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल का मंच देश […] Read more »