नई दिल्लीः मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें तो काफी समय से थीं लेकिन अब जाकर ये जोड़ी कभी-कभार साथ नज़र आने लगी है। दोनों सितारों ने अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर तो बात नहीं की लेकिन बॉलीवुड के गलियारे में इनके इश्क और मोहब्बत के चर्चे ख़ूब होते हैं। अब खबरे हैं कि इस कपल ने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फ़ैसला कर लिया है और दोनों 2019 में शादी रचाने वाले हैं। फिल्मफेयर ने बताया है कि ये दोनों सितारे शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

फिल्मफेयर के सूत्रों के मुताबिक, ”मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। दोनों ने कभी इस बारे में पब्लिकली बात नहीं की लेकिन दोनों अपने प्राइवेट स्पेस में काफी खुश हैं। अब ये दोनों सितारे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते हैं। मलाइका और अर्जुन अगले साल शादी रचाएंगे।”