राहुल गांधी में नेतृत्व क्षमता का अभाव: बिरेन्द्र सिंह
नई दिल्ली,। पूर्व कांग्रेसी नेता और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया हैं। सिंह ने कहा कि राहुल में वह बात नहीं है जो उनके पिता राजीव गांधी में थी।ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि नेतृत्व की क्षमता व्यक्ति में जन्म से होती है। राहुल गांधी में यह क्षमता नहीं है। जिनमें नेतृत्व की जन्मजात क्षमता होती है लोग उन्हें पसंद करतें हैं। राजीव गांधी को लोग इसलिए पंसद करते थे कि क्योंकि उनसे प्रभावित होतें थे।बिरेन्द्र सिंह ने कहा यदि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लडेगी तो उसके परिणाम ज्यादा अच्छे नहीं होंगें। कांग्रेस के भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध करने पर सिंह ने कहा कि यह सब दिखावा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण कानून बनाया तो उसे समय उसको किसानों के हितों से अधिक अपनी राजनीति की चिन्ता थी।उल्लेखनीय है कि चौधार बिरेन्द्र सिंह पहले कांग्रेस में थे। चुनाव के ठीक पहले वह कांग्रेस का साथ छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रहें हैं।