विविध शिवराज सरकार का अंतिम मंत्रीमण्डल विस्तार फिर टला, नामों पर चल रही रायशुमारी August 25, 2023 / August 25, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment जातिगत और क्षेत्रगत समीकरण साधने की हो रही कवायद, शुक्रवार को हो सकता है विस्तार! लिमटी खरे अगस्त का अंतिम सप्ताह माना जा सकता है वर्तमान में। इस साल के अंत में विधान सभा चुनाव होना तय है। चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। इसी बीच देश के हृदय प्रदेश में मंत्री मण्डल […] Read more »
विविध फ़ोसिल फ़्यूल सब्सिडी को रिन्यूबल एनेर्जी में निवेशित कर G20 निपट सकता है जलवायु परिवर्तन से August 24, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment आज जारी एक रिपोर्ट से पता चलता है कि जी20 देशों की फ़ोसिल फ़्यूल सब्सिडी को रिन्यूबल एनेर्जी स्रोतों में निवेश की ओर पुनर्निर्देशित करने से न केवल जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में मदद मिल सकती है, बल्कि भूख, ऊर्जा पहुंच और पर्यावरण प्रदूषण जैसे वैश्विक मुद्दों का भी समाधान हो सकता है। रिपोर्ट […] Read more »
विविध सावन के तीसरे सोमवार को लगता है आगरा का सुप्रसिद्ध कैलाश मेला August 22, 2023 / August 22, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment हमारे भारत देश में एक समृद्ध आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत के साथ, कई धर्मों का पालन किया जाता है। नतीजतन धार्मिक त्योहारों की एक बड़ी संख्या को मनाया जाता है। ऐसा ही एक त्योहार आगरा का सुप्रसिद्ध कैलाश मेला है। आगरा का यह सुप्रसिद्ध कैलाश मेला हर वर्ष सावन महीने के तीसरे सोमवार को लगता है। कैलाश मेला हर साल बड़ी धूमधाम से आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में यमुना के किनारे स्थित कैलाश मंदिर पर लगता है। कैलाश मेला सावन महीने में भगवान शिव के सम्मान में मनाया जाता है। वैसे तो साल के हर सोमवार को आगरा के कैलाश मंदिर पर भक्तों का जमावड़ा लगता है, लेकिन सावन महीने में कैलाश मंदिर का मनमोहक नजारा होता है। हर तरफ भक्ति की बयार बही होती है और भगवान शिव के भक्त दूर दराज के क्षेत्रों से दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि आगरा के कैलाश मंदिर पर मांगी गयी हर मनौती भगवान शिव पूर्ण करते हैं। कैलाश मेले पर आगरा का माहौल बहुत हंसमुख होता है। आगरा के लोग कैलाश मेले को एक पर्व की तरह मनाते हैं। कैलाश मेले के दिन आगरा के स्थानीय प्रशासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है और इस दिन आगरा के सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होती है। मेले के अवसर पर जो बड़ी भीड़ इकट्ठा होती है, उनकी भक्ति और खुशी देखने लायक होती है। इस दिन कैलाश मंदिर के कई-कई किलोमीटर दूर तक खेल-खिलौनों, खाने-पीने सहित अनेकों दुकानों की स्थापना की जाती है। इस दिन यमुना किनारे कैलाश मंदिर पर हजारों कांवड़िये दूर-दूर से कांवड़ लाकर भगवान शिव की भक्ति से ओत-प्रोत होकर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांवड़ चढ़ाते हैं। वैसे तो सावन के हर सोमवार को आगरा के सभी सुप्रसिद्ध शिव मंदिरों में कांवड़ चढ़ाई जाती हैं लेकिन सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर कांवड़ चढाने का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन कैलाश मंदिर के किनारे से गुजरने वाली यमुना में स्नान करना भी काफी शुभ माना जाता है, इसलिए भक्त मंदिर में शिवलिंगों के दर्शन करने से पहले यमुना में जरूर स्नान करते हैं। माना जाता है कि आगरा के कैलाश महादेव का मंदिर पांच हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। मंदिर में स्थापित दो शिवलिंग मंदिर की महिमा को और भी बढ़ा देते हैं। कहा जाता है कि कैलाश मंदिर के शिवलिंग भगवान परशुराम और उनके पिता जमदग्नि के द्वारा स्थापित किए गए थे। महर्षि परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम रेणुका धाम भी यहां से पांच से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार इस मंदिर का अपना अलग ही एक महत्व है। त्रेता युग में भगवान् विष्णु के छठवें अवतार भगवान् परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की आराधना करने गए। दोनों पिता-पुत्र की कड़ी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। इस पर भगवान परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि ने उनसे अपने साथ चलने और हमेशा साथ रहने का आशीर्वाद मांग लिया। इसके बाद भगवान शिव ने दोनों पिता-पुत्र को एक-एक शिवलिंग भेंट स्वरुप दिया। जब दोनों पिता-पुत्र यमुना किनारे अग्रवन में बने अपने आश्रम रेणुका के लिए चले (रेणुकाधाम का अतीत श्रीमद्भागवत गीता में वर्णित है) तो आश्रम से 6 किलोमीटर पहले ही रात्रि विश्राम को रुके। फिर सुबह होते ही दोनों पिता-पुत्र हर रोज की तरह नित्य कर्म के लिए गए। इसके बाद ज्योर्तिलिंगों की पूजा करने के लिए पहुंचे, तो वह जुड़वा ज्योर्तिलिंग वहीं स्थापित हो गए। इन शिवलिंगों को महर्षि परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि ने काफी उठाने का प्रयास किया, लेकिन उस जगह से उठा नहीं पाए। हारकर दोनों पिता-पुत्र ने उसी जगह पर दोनों शिवलिंगों की पूजा अर्चना कर पूरे विधि-विधान से स्थापित कर दिया और तब से इस धार्मिक स्थल का नाम कैलाश पड़ गया। यह मंदिर भगवान शिव और पवित्र यमुना नदी जो कि मंदिर के किनारे से होकर गुजरती है के लिए प्रसिद्ध है। कभी-कभार जब यमुना का जल-स्तर बढ़ा हुआ होता है और यमुना में बाढ़ की स्थिति होती है तो यमुना का पवित्र जल कैलाश महादेव मंदिर के शिवलिंगों तक को छू जाता है। यह अत्यंत मनमोहक दृश्य होता है। इस बार भी यमुना का पवित्र जल कैलाश महादेव मंदिर के शिवलिंगों को छू गया था। इस बार अधिकमास की वजह से यह मेला 21 अगस्त 2023 को लगाया जा रहा है। कैलाश मंदिर पर आने वाला हर व्यक्ति इस खूबसूरत ऐतिहासिक जगह की सराहना करे वगैरह नहीं रहता है। Read more »
विविध सीनियर न्यूज एंकर रोहित रंजन ने अब ‘न्यूज नेशन’ से की नई पारी की शुरुआत August 22, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment “जी मीडिया” से हाल ही में विदाई लेने के बाद, अब सीनियर न्यूज एंकर रोहित रंजन ने अपने नए सफर की शुरुआत कर दी है। आधारित सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अब ‘न्यूज नेशन’ के साथ जुड़ लिया है। रोहित रंजन ने जुलाई 2023 में ‘जी मीडिया’ को अलविदा कहा था। उन्होंने हाल के पारस्परिक समय […] Read more »
विविध बचपन बचाओ आंदोलन को वत्सल भारत पुरस्कार August 19, 2023 / September 1, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment भारत सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए गैर सरकारी संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) को वत्सल भारत पुरस्कार से सम्मानित किया। इस संगठन की स्थापना नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने […] Read more »
विविध सी एम पी डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन August 18, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय में डी बी टी स्टार कॉलेज स्कीम के तहत तीन दिवसीयकार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के उद्घाटन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलनके साथ हुआ। यह कार्यशाला १७ अगस्त से १९ अगस्त २०२३ तक चलेगी। इस कार्यशालाका शीर्षक/थीम है-फ़ूड सेफ्टी एंड न्यूट्रिशनल सिक्योरिटी एनालिसिस एंड क्वालिटी कंट्रोल।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. […] Read more »
विविध नई अफीम नीति को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी से मिले सांसद सुधीर गुप्ता August 14, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment मंदसौर । नई अफीम नीति 2023 24 को लेकर आज सांसद सुधीर गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मिलकर नई अफीम नीति 2023–24 के लिए एक मांग पत्र सौंपा और कहा कि नई नीति में इस वर्ष डेढ़ लाख अफीम के लाइसेंस दिए जाए। नई अफीम नीति के लायसेंस पात्रता हेतु 5.9 […] Read more »
विविध महावीर का अहिंसा और अनेकांत सिद्धांत अधिक प्रासंगिक हुए: सिरोया August 11, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment वात्सल्य पीठ का शिलान्यास 27 अगस्त 2023 को होगा दिल्ली, 11 अगस्त 2023 जैन समाज सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहता है। भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत व अपरिग्रह के सिद्धांत आज अधिक प्रासंगिक हुए हैं, क्योंकि ये सिद्धांत देश और दुनिया की ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है। ये विचार […] Read more »
विविध ‘’देवरिया गौरव सम्मान’’ से सम्मानित हुए डॉ.सौरभ मालवीय August 10, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment माटी के लाल का सम्मान धर्मराज सिंह शिक्षण संस्थान, पिपरा लार में आयोजित देवरिया गौरव सम्मान समारोह में डॉ.मालवीय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉ.मालवीय का जन्म ग्राम-पटनेजी, जनपद- देवरिया में हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर लार में हुई। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि. भोपाल में सहायक प्राध्यापक सौरभ मालवीय अनेक पुस्तकों का […] Read more »
विविध सरकारी क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के वित्तीय निष्पादन की समीक्षा को लेकर सांसद गुप्ता ने लोकसभा में किया प्रश्न August 4, 2023 by प्रवक्ता ब्यूरो | Leave a Comment मंदसौर – सरकारी क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के वित्तीय निष्पादन की समीक्षा को लेकर सांसद गुप्ता ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से लोकसभा में प्रश्न किया। उन्होने कहा कि सरकार ने सरकारी क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के वित्तीय निष्पादन की समीक्षा की है। इसका ब्यौरा देने का कष्ट करें। इसके साथ ही इस […] Read more »