अमित शाह का बड़ा हमला, कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन को लेकर उठाए सवाल

नई दिल्ली : कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के कारण दावा हमारा ही बनता था। राज्‍य में जनादेश कांग्रेस के खिलाफ आया है।
कर्नाटक में सरकार बनाने की असफल कोशिश का बचाव करते हुए शाह ने कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन को अपवित्र करार दिया है। येदियुरप्पा सरकार गिरने के बाद पहली बार शाह सिर्फ कर्नाटक के मुद्दे पर मीडिया से मुखातिब हुए।बीजेपी पर सरकार बनाने के लिए हॉर्सट्रेडिंग का सहारा लेने की कोशिश के आरोपों पर शाह ने कहा कि कांग्रेस ने तो पूरा का पूरा अस्तबल ही खरीद लिया। उन्होंने कांग्रेस पर सुप्रीम कोर्ट में भी यह झूठ बोलने का आरोप लगाया कि येदियुरप्पा ने बहुमत सिद्ध करने के लिए राज्यपाल से 7 दिनों का वक्त मांगा था। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में जनादेश कांग्रेस के खिलाफ था। जनता ने कांग्रेस को जहां जो हरा सकता था, उसे जिताया। शाह ने कहा, ‘कर्नाटक की जनता ने हमें मैंडेट दिया है। यह कांग्रेस के विरुद्ध था। जेडीएस भी वहीं से जीती है, जहां बीजेपी का संगठन कमजोर था। यह जनादेश कांग्रेस के विरोध में है। उनके आधे से ज्यादा मंत्री चुनाव हारे, उनके सीएम खुद चुनाव हारे, दूसरी सीट पर बहुत कम मार्जिन से जीते हैं।’अमित शाह ने कहा, ‘हमने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, तुष्टीकरण, दलित उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। कर्नाटक में 3,700 किसानों ने 5 साल में खुदकुशी की। ये सारी चीजें एक विफल सरकार की परिचायक है। इसे मुद्दा बनाकर हम चुनाव लड़े थे।शाह ने कहा इसके अलावा नरेंद्र मोदी सरकार ने कर्नाटक के लिए जो किया, देश के लिए किया। आजादी के बाद सबसे ज्यादा धन और प्रॉजेक्ट कर्नाटक को देने का काम मोदी सरकार ने किया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!