महिलाओं की रक्षा करने वाले को अब “अरूणा सम्मान”

Thumbnailsमहिलाओं की रक्षा करने वाले को अब “अरूणा सम्मान”
भोपाल, । महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने वालों को प्रदेश सरकार एक लाख रुपए का ‘अरुणा सम्मान’ देगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में आयोजित महिला पंचायत में आई महिलाओं का स्वागत करते हुए की। सीएम ने कहा सीएम ने अपने भाषण में अरुणा शानबाग का भी जिक्र करते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा अरुणा अपना सम्मान बचाने के लिए अपनी जान दे दी। करुणा नारी के स्वाभिमान का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा का काम करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को अरुणा के नाम पर प्रदेश सरकार एक लाख का पुरस्कार देगी।2007 की सभी घोषणाएं पूरीमुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2007 में महिला पंचायत में 14 घोषणाएं की गई थी। वे सभी पूरी हो गई हैं। इस बीच परिस्थितियां बदली हैं। ऐसे में शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायत में शामिल होने वाली महिलाओं की ओर से जो सुझाव दिए जाएंगे, उसी के आधार पर योजनाएं बनाई जाएंगी।मंत्री माया सिंह की प्रशंसासीएम ने महिला बाल विकास मंत्री मायासिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छा काम कर रही हैं, वे दिन रात महिलाओं के उत्थान की दिशा में लगी हुई हैं। उन्होंने कई कार्यक्रम बनाए हैं। मैं उनकी मेहनत से बहुत खुश हूं।नई महिला नीति का विमोचनमुख्यमंत्री महिला पंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नई महिला नीति का विमोचन किया। नई नीति में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कई प्रावधान किए गए हैं। नई नीति के मुताबिक वर्ष में एक बार विशेष ग्राम महिला सभा का आयोजन किया जाएगा। जेंडर संवेदनशीलता प्रशिक्षण सभी विभाग देंगे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्लोगन प्रतियोगिता सभी विभागों में होगी। महिलाओं को एफआईआर दर्ज कराने के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था होगी। इसके अलावा माइक्रो फाइनेंस नीति लागू करना, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में महिला नीति के लिए कार्यशालाओं का आयोजन, त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं एवं नगरीय निकायों में आरक्षण सहित अन्य कार्य किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!