केंद्र की नोटबंदी की मुहिम के साए में पश्चिम बंगाल में दो लोकसभा क्षेत्रों और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया।
ये उपचुनाव कूचबिहार एवं तामलुक लोकसभा क्षेत्रों और मोंटेश्वर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं।
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
कांग्रेस और माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे ने अप्रैल-मई विधानसभा चुनाव साथ में लड़ा था, बहरहाल इस बार के उपचुनावों के दौर में दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया।
उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान के आखिरी चरण में नोटबंदी एक अहम मुद्दा बन गया था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन उपचुनावों के लिए प्रचार नहीं किया और इसकी जिम्मेदारी अपनी पार्टी के अन्य नेताओं पर छोड़ दी।
मतों की गणना 22 नवंबर को होगी।
( Source – PTI )