
जम्मू-कश्मीर में प्लास्टिक की थलियों पर प्रतिबंध लगा होने के बावजूद यहां लगातार फेंकी और जलाई जा रही पॉलीथीन खूबसूरत भादेरवाह घाटी के सामने एक खतरा पैदा कर रही है।
भादेरवाह में धान के खेतों और आसपास के इलाकों में प्लास्टिक की कई थलियां फेंकी हुई देखी जा सकती हैं, जिसके कारण कई पर्यावरणविद और स्थानीय निवासी व्यथित हैं।
इन लोगों का दावा है कि नगर निगम के कूड़ेदानों के आसपास प्लास्टिक का कचरा पड़ा देखा जा सकता है। जंगलों और धान के खेतों में बड़ी मात्रा में कचरा फेंका जाता है और उसे जला दिया जाता है। यह सब पर्यावरण की सेहत की कीमत पर होता है।
भादेरवाह स्थित किला मोहल्ला के एक सामाजिक कार्यकर्ता नासिर के शाह ने कहा, ‘‘पॉलीथीन और प्लास्टिक की थलियां हवा और पेयजल पर गंभीर खतरा पेश कर रहे हैं।’’ स्थानीय लोग, खासतौर पर खेती और पर्यटन से जुड़े लोग इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। इन लोगों ने नगर निकाय प्रशासन से कड़ी और त्वरित कार्रवाई की मांग की है और स्थानीय प्रशासन से इस पर काबू पाने के लिए कहा है।
( Source – PTI )