नई दिल्लीः चुनौतियों की चट्टान पर, तरक्की का तिरंगा… हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018 में इस बार राजनीति से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी हस्तियां आ रहीं हैं। लगातार चौथे साल लखनऊ में होने वाले ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम’ में बदलते दौर में तरक्की की चाह और चुनौतियां के साथ विभिन्न विषयों पर मंथन शुरू हो गया है।

‘मुख्यमंत्री सिर्फ प्रदेश के ही नेता है इस संदर्भ में बड़े चुनाव के बारे में बात करना कोई मतलब नहीं है। यह चुनाव लोकसभा का चुनाव है राष्ट्रीय चुनाव है इसके लिए जो भी फैसला होंगे वह राष्ट्रीय नेता लेंगे, यकीन मानिए महागठबंधन किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है बल्कि देश को बचाने के लिए है’। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर ने ये बातें लखनऊ में हो रहे ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018’ में कहीं।

उन्होंने गठबंधन पर कहा कि इसमें तमाम राजनीतिक पार्टियां संस्थाएं व्यक्ति और व्यक्तित्व सब एक होंगे जिनको इस देश से प्यार है। गठबंधन छोटा या बड़ा नहीं होता है ईंटों का ढेर लगाने से दीवार नहीं बन जाती है कांग्रेस पार्टी में सीमेंट है जो गठबंधन के साथ खड़ी है जो देश का बचाने आएंगे हम उनके साथ रहेंगे।

उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जीडीपी दर 10 के ऊपर छोड़ी थी। आज की तारीख में डॉलर काफी भारी पड़ गया है, पेट्रोल 85 के ऊपर पहुंच गया और आप जीडीपी की बात कर रहे हैं सरकार को यह जीडीपी समझ में नहीं आ रही है।

Join the Conversation

1 Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. “देश बचाने का समय जब भी आएगा तो हर कोई हो जाएगा एक” हिंदुस्तान शिखर समागम से कहते राज बब्बर किस निजी संपत्ति की बात करते हैं?

    गूंगे दीपक-राग अलापें, बहरे ढोल बजाएं
    नैनसुख तो डगर में भटके, अंधे गैल दिखाएँ

    कैसी विडंबना है कि राजनैतिक दल लूटने को अनेक अब निर्वाचनों से पहले अपवित्र गठबंधन में हुए एक, देश को केवल अपनी सत्ता के लिए बचाने की बात करते हैं! युगपुरुष नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शासन और सामान्य नागरिकों की भागीदारी से पुनर्निर्मित किया जा रहा स्वच्छ सुन्दर समृद्ध व सशक्त भारत गठबंधन में पथ-भ्रष्ट हुए लोगों को राष्ट्रीयता का मूल-मंत्र दे उन्हें अपने साथ मिला प्रगति की ओर अग्रसर होता रहेगा|