बच्चों का पन्ना

भाई दूज‌

elephant
भाई दूज पर भालू ने,
हथनी को बहन बनाया|
उसके हाथों से माथे पर,
लाल तिलक लगवाया|
फिर बोला वह प्यारी बहना,
मीठा तो खिलवाओ|
हथनी बोली भैया पहले,
सौ का नोट दिखाओ|