इस तितली के पंख सुनहरे पीले हैं|
उस तितली के पंख हरे और नीले हैं|
किसी ओस के घर में रहकर आई है|
इस कारण से अंग अभी तक गीले हैं|
उस बगिया में दौड़ दौड़ कर जाती है|
क्योंकि पुष्प वहां के सभी रसीले हैं|
लगता है मिलकर पराग से आई है|
शायद इससे गाल अभी शर्मीले हैं|