भारत की महानता

भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

भारत की बहुमत जनसँख्या, गावों में ही रहती
खेती क्यारी लघु धंधों से जीवन यापन करती
नहीं दिया था किसी शाशन ने इन् पर पूरा ध्यान
भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

भारत माता का था वह एक लाल बहादुर जैसा लाल
जय जवान जय किसान बोला देश कर दिया खुशहाल
नहीं भाया था गद्दारों को हो गया देश पर कुर्बान
नहीं भाया था गद्दारों को देश हित में दे दिए प्राण
भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

समय चक्र ने पलटा खाया, शाशन मोदी योगी का आया
भ्रष्टाचार को दूर भगा कर, स्वच्छ नीति और नियम बनाया
किसान मजदूरों ने भी पाया पूरा सम्मान
भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

गांव गांव बिजली पंहुचा कर, अंधकार सब दूर भगाया
सड़क और वाहन सुविधा दे, जीवन को आसान बनाया
बचत खाते और कृषिक सम्मान से कर दिया कल्याण
भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

राम राज का था बापूजी का सपना, मोदी ने कर लिया अपना
राम प्रभु का मंदिर बनवा कर, सब जग को है आन्दित करना
जनता की सेवा में लगे सेवक बने प्रधान
भारतीय संस्कृति की धरोहर का कर दिया उथ्थान
भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

चोर उचक्कों और दल्लों की अब न गलती दाल
छली कपटी और बईमानों का बुरा हो गया हाल
सभी कृषक सावधान हुए, दूर हुआ अज्ञान
भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

जन्म भूमि मेरी भारत माता, देवों की भूमि कहलाती है
ऋषिमुनि और ईश्वर द्वारा, विश्व को राह दिखाती है
परहित में सब कर्म करो, कर ईश्वर का ध्यान
मिटा कर झूठा अभिमान, होगा तभी पूर्ण कल्याण
भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

विश्व शिखर पर गौरवनित कर मोदी ने तिरंगे का मान बढ़ाया
भारत विश्व गुरु था – विश्व गुरु ही होगा, विश्वास सब में जगाया
मिलकर हम सब गाएंगे अपना राष्ट्रीय गान (जन गण)
भारत प्यारा देश महान, कहलाता है कृषि प्रधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,871 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress