आर्थिकी अयोध्या अब धार्मिक नगरी ही नहीं , अर्थव्यवस्था का भी बड़ा केंद्र है February 25, 2026 / February 25, 2026 by रामस्वरूप रावतसरे | Leave a Comment रामस्वरूप रावतसरे अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को रखी थी और 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य उद्घाटन भी हो गया था। इस ऐतिहासिक घटना से भारत की सांस्कृतिक चेतना की पुनर्स्थापना तो हुई ही, साथ ही साथ अयोध्या केवल एक धार्मिक नगरी से आगे बढ़कर अर्थव्यवस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में भी उभरकर सामने आने लगी है। केंद्र और यूपी सरकार की कोशिशों से अयोध्या विकास की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। भारत के मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं रहे बल्कि उन्होंने सदियों से स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। तिरुपति, वैष्णो देवी और उज्जैन के महाकाल जैसे तीर्थस्थल इसके उदाहरण हैं। अब अयोध्या भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आधुनिक विकास और सांस्कृतिक विरासत के संगम […] Read more » Ayodhya is no longer just a religious city Ayodhya is the centre of economy अयोध्या अर्थव्यवस्था का केंद्र