कविता

वो जिन्दगी ही क्या,जो छाँव छाँव चली

आर के रस्तोगी

हद-ए-शहर से निकली तो गाँव गाँव चली |
कुछ सुनेहरी यादे,मेरे संग पाँव पाँव चली ||

सफर धूप का किया,तो ये तजुर्बा हुआ |
वो जिन्दगी ही क्या,जो छाँव छाँव चली ||

पता है सबको,जो पांड्वो का हश्र जुए में हुआ |
द्रोपदी की इज्जत,भरे दरबार में दाँव दाँव चली ||

रोक न सकी महँगाई,जो भी सरकारे आई |
गरीब सदा पिसता रहा,ये हर भाँव भाँव चली ||

रूक सकी न रिश्वत,ये अभी तक थकी नहीं |
ये हर जगह,हर शहर में,हर गाँव गाँव चली || 

करते है बदनाम,कौवे को जो काँव काँव करता है |
देखो ये संसद भी,हर सैशन में काँव काँव करके चली ||

आर के रस्तोगी 
गुरुग्राम मो 9971006425