सलमान के साथ फिर नजर आएंगी रश्मिका मंदाना ?

सुभाष शिरढोनकर

रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। 4 करोड़ के बजट वाली इस फिल्‍म ने लगभग 36.8 करोड़ की कमाई की और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

रश्मिका मंदाना की 7 करोड़ के बजट वाली फिल्‍म ‘चमक’ (2017) ने 22.3 करोड़ की कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उसी साल आई उनकी एक और फिल्‍म ‘अंजनिपुत्र (2017) महज 17 करोड़ में बनी और इस फिल्‍म ने 43.4 करोड़ की कमाई की और यह सुपरहिट रही।

फिल्‍म ‘गीता गोविंदम’ (2018) में रश्मिका मंदाना ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा संग सिल्‍वर स्‍क्रीन शेयर किया था। 20 करोड़ के बजट वाली यह फिल्‍म करीब 112 करोड़ रुपये कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उसी साल 5 करोड़ के बजट वाली उनकी फिल्‍म ‘चलो’ (2018) ने 25 करोड़ की कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

लेकिन रश्मिका की 40 करोड़ के बजट वाली फिल्‍म ‘देवदास’ (2018) ने महज 48 की कमाई की और इसे उनकी पहली फ्लॉप करार दिया गया।

साल 2019 में रश्मिका की फिल्‍म ‘यजमान’ (2019) ब्लॉकबस्टर रहीं। 25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्‍म ने लगभग 52 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि उसी साल आई उनकी फिल्‍म ‘डियर कॉमरेड’ (2019) फ्लॉप निकली। 35 करोड़ के बजट वाली यह फिल्‍म ने महज 37 की कमाई ही कर सकी।

महेश बाबू के साथ उनकी 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘सरिलेरु नीकेवरु’ (2020) ने 227 करोड़ की कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उसी साल उनकी एक और फिल्‍म ‘भीष्मा’ (2020) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्‍म ने 50 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई।

साल 2021 में रश्मिका मंदाना, फिल्म ‘पोगारू’ (2021), तमिल फिल्‍म ‘सुल्तान’ (2021) और तेलुगु फिल्‍म ‘पुष्पा: द राइज’ (2021) में नजर आईं।

25 करोड़ के बजट वाली फिल्‍म ‘पोगारू’(2021) ने 45 करोड़, 25 करोड़ में बनी फिल्‍म ‘सुल्तान’ (2021) ने 40 करोड़ और 200 करोड़ मे बनी पेन इंडिया फिल्‍म ‘पुष्पा द राइज’ (2021) ने 365 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई।

साल 2022 में रश्मिका मंदाना फिल्म ‘आदवालू मीकू जोहारलू’ (2022) और ‘सीता रामम’ (2022) में नजर आई। ‘आदवालू मीकू जोहारलू’ (2022) जहां फ्लॉप रही वहीं 30 करोड़ के बजट वाली फिल्‍म ‘सीता रामम’ (2022) ने 96 करोड़ की कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ (2023) भी ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्‍म ने 901.2 करोड़ की रिकार्ड कमाई करते हुए इतिहास रच दिया। ‘एनिमल’ (2023) की सक्सेस के बाद रश्मिका मंदाना बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन गई ।

पेन इंडिया फिल्‍म ‘पुष्पा: द राइज’ (2021) के सीक्‍वल ‘पुष्पा 2 द रूल’ (2024) पर जमकर पैसा खर्च किया गया। 500 करोड़ के बजट वाली इस फिल्‍म ने 1740.95 करोड़ की कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्‍मों की फेहरिस्‍त में जगह बनाई।

विक्की कौशल संग पीरयड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ (2025) के बाद रश्मिका पहली बार सलमान खान के अपोजिट फिल्‍म ‘सिकंदर’ (2025) में नजर आईं।

फिल्‍म ‘किरिक पार्टी’ (2016) से लेकर ‘सिकंदर’ (2025) तक महज 9 साल के करियर में रश्मिका के नाम के साथ 10 ब्लॉकबस्टर 4 सुपरहिट और 2 हिट फिल्मों के नाम दर्ज हैं। उनके खाते में अब तक सिर्फ 4 ही फ्लॉप्स आई हैं।

रश्मिका मंदाना को अपने करियर को लेकर बस एक ही शिकायत है कि सलमान के अपोजिट वाली उनकी फिल्‍म ‘सिकंदर’ (2025) को ऑडियंस का उम्‍मीद के मुताबिक रिस्‍पॉंस नहीं मिला।

ऐसे में खबर आ रही है कि वह एक बार फिर सलमान के साथ डायरेक्टर एटली की फिल्म में नजर आ सकती हैं। यदि खबरों की माने तो कि इस फिल्‍म पर काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

सुभाष शिरढोनकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here