दुनिया की पहचान है औरत


दुनिया की पहचान है औरत,
दुनिया पर एहसान है औरत।
मत समझो इसको कमजोर,
पुरुष से बलवान है औरत।।

हर घर की शान है औरत,
हर घर की जान है औरत।
इसको तुम कम न समझना,
हर रिश्ते की डोर है औरत।।

मर्यादा की देवी है औरत,
सम्मान की देवी है औरत।
इसका सदा सम्मान करना,
पूजा योग्य है सब औरत।।

सबसे आगे आज है औरत,
शिक्षा में भी आगे है औरत।
इसको कभी कम न समझना,
बताओ,कहां नही आगे औरत।।

जेट विमान उड़ाती है औरत,
स्पेस में अब जाती है औरत।
हर काम में वे आगे ही आगे,
हर वाहन को चलाती है औरत।।

राष्ट्र अध्यक्षा बनी है औरत,
सर्वोच्च पदों पर है औरत।
भेद भाव नहीं अब देश में ,
हर पद से सुशोभित है औरत।।

मां बहिन बनती है औरत,
सारे रिश्ते निभाती है औरत।
रस्तोगी इससे ज्यादा क्या लिखे,
पहला अक्षर “अ” है औरत।।

आर के रस्तोगी

Previous articleस्त्री जीवन
Next articleनोबेल शांति विजेता कैलाश सत्‍यार्थी ने लड़कियों के जीवन को बदलने वाले ई-रिक्‍शा चालक ब्रह्मदत्‍त और महिला पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल सुनीता को किया सम्‍मानित
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here