माइकल जैक्सन का निधन


michael-jackson-300x286[1]दुनिया भर में मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से लॉस एंजेलेस में निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे।

जैक्सन के परिवार वालों ने पत्रकारों को बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे उन्हें नहीं बचाया जा सका। इस खबर के फैलते ही माइकल जैक्सन के प्रशंसकों की भीड़ अस्पताल के बाहर लगनी शुरू हो गई थी। माइकल जैक्सन का पूरा नाम माइकल जोसेफ़ जैक्सन था।

उन्होंने अपना संगीत करियर पॉप ग्रुप द जैक्सन फ़ाइव के साथ शुरू किया था और धीरे-धीरे पॉप गायकी की दुनिया में शिखर पर पहुंच गए। बिली जॉन और बैड जैसे सुपरहिट संगीत अलबम की वजह से उन्हें दुनिया भर लोकप्रियता प्राप्त हुई।

हालांकि सन 1982 में रिलीज़ हुआ उनका संगीत अलबम थ्रिलर अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाले अलबम है। उन्हें 13 ग्रैमी पुरस्कार मिले हैं। पचास वर्षीय जैक्सन पिछले कई सालों से क़ानूनी संकट से जूझ रहे थे।

जैक्सन ने अपना आख़िरी विश्व भ्रमण 12 साल पहले किया था और दुनिया के 58 शहरों में 82 लाइव शो किए थे। गीत-संगीत के अलावा वे कई मामले में चर्चा में रहे। वे वर्ष 2005 में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में बरी किए गए थे।

June 26th, 2009 | Category: सिनेमा | Print This Post Print This Post | Email This Post Email This Post | 199 views

One Response to “माइकल जैक्सन का निधन”

Leave a Reply

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)
28 queries in 0.226 seconds.