विश्व ध्यान दिवस: आत्म-साक्षात्कार और विश्व शांति की ओरएक कदम

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 दिसंबर से विश्व ध्यानदिवस मनाने की घोषणा एक ऐतिहासिक कदम है।

 दरअसल मेडिटेशन याध्यान को सदियों से केवल आध्यात्म से जोड़ कर देखा जाता था। लेकिन आज विज्ञान ने यहसिद्ध कर दिया है कि मेडिटेशन का सकारात्मक प्रभाव केवल मानव के मन या मस्तिष्क हीनहीं उसके तन पर भी पड़ता है।

इसलिए 21 जून को योग दिवस मनाए जाने के बाद सम्पूर्ण विश्व में अब 21 दिसंबर को ध्यान दिवस केरूप में मनाने  का उद्देश्य योग की हीभांति ध्यान को जन-जन तक पहुंचाना और इसे मानव जीवन के अभिन्न अंग के रूप मेंस्थापित करके एक स्वस्थ विश्व की नींव मजबूत करना है।

वस्तुतः वर्तमान युग में जब मनुष्य तेजी से भागदौड़ औरतनावपूर्ण जीवन जीने के लिए विवश है, ध्यान उसके मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को संतुलित करने का एक सहज, सरल प्राकृतिक  साधन बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन केअनुसार, मानसिक स्वास्थ्य सेजुड़ी समस्याएं आज वैश्विक स्तर पर प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बन गईहैं। वर्ष 2023 के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 280 मिलियन लोग मानसिक रूपसे पीड़ित हैं और 40% युवा तनाव और मानसिकअस्थिरता का सामना कर रहे हैं। खास बात यह है कि ध्यान, एक साधारण लेकिनशक्तिशाली प्रक्रिया, इन समस्याओं का प्रभावीसमाधान प्रदान कर सकती है। अध्ययनों ने यह सिद्ध किया है कि ध्यान मस्तिष्क मेंडोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे सकारात्मक रसायनों के स्तर को बढ़ाता है, जो तनाव को कम करते हैंऔर मूड को स्थिर रखते हैं।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, केवल आठ सप्ताह के ध्यानअभ्यास से मस्तिष्क के ग्रे मैटर में वृद्धि देखी गई, जो सीखने, याददाश्त और भावनात्मकविनियमन में सहायक है।

इस प्रकार विभिन्न शोधों में यह बात वैज्ञानिक आधार परसिद्ध हो चुकी है कि ध्यान केवल मनुष्य की आध्यात्मिक उन्नति का साधन नहीं है, बल्कि नियमित रूप से इसकाअभ्यास उसके जीवन के हर पहलू को समृद्ध कर सकता है।

ध्यान के वैज्ञानिक आधार को समझने के लिए न्यूरोसाइंस मेंकिए गए शोधों पर ध्यान देना आवश्यक है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में किए गए एक अन्यअध्ययन में यह पाया गया कि नियमित ध्यान मस्तिष्क के अमिगडाला (जो भय और तनाव काकेंद्र है) की गतिविधि को कम करता है, जिससे व्यक्ति तनावपूर्ण स्थितियों में भी शांत और संतुलितबना रहता है।

ध्यान के इन वैज्ञानिक लाभों को अब विभिन्न चिकित्साक्षेत्रों में लागू किया जा रहा है। कई अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र अब ध्यान को मानसिकस्वास्थ्य उपचार का हिस्सा बना रहे हैं। कैंसर, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित रोगियोंके लिए ध्यान को सहायक चिकित्सा के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जर्नल ऑफक्लिनिकल साइकॉलजी में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया कि ध्यान से न केवलमरीजों के दर्द की अनुभूति कम होती है, बल्कि उनमें इलाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसितहोता है।

ध्यान का प्रभाव केवल मानसिक स्वास्थ्य तक ही सीमित नहींहै। शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान के प्रभाव को भी अब व्यापक रूप से स्वीकार किया जारहा है। एक अध्ययन के अनुसार, ध्यान नियमित रूप से करने से हृदय की गति और रक्तचाप कोनियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम 30% तक कम हो सकता है। इसके अलावा, ध्यान प्रतिरक्षा प्रणालीको भी मजबूत करता है, जिससे शरीर बीमारियों सेलड़ने में अधिक सक्षम बनता है।

इतना ही नहीं रिसर्च में यह बात भी सामने आई कि ध्यान काप्रभाव केवल व्यक्तिगत स्तर पर सीमित नहीं होता। जब एक व्यक्ति ध्यान करता है, तो वह अपनी आंतरिक ऊर्जाको सकारात्मक दिशा में केंद्रित करता है, जिसका असर उसके आस-पास के वातावरण पर भी पड़ता है। कई अध्ययनोंने यह साबित किया है कि सामूहिक ध्यान के दौरान अपराध दर में गिरावट, सामाजिक सौहार्द मेंवृद्धि और पर्यावरणीय सामंजस्य जैसे सकारात्मक परिवर्तन देखे गए हैं। 1993 में वाशिंगटन डी.सी. मेंकिए गए एक शोध में पाया गया कि सामूहिक ध्यान के दौरान शहर में अपराध दर में 23% की गिरावट आई।

मेडिटेशन जैसे एक सरल माध्यम से मानवीय आचरण में इस प्रकारके मूलभूत बदलाव इसकी वैज्ञानिकता (मनोवैज्ञानिकता) का प्रमाण है।

मेडिटेशन के इन्हीं सकारात्मक प्रभावों को देखते हुए आजकॉर्पोरेट कल्चर वाली कई मल्टिनैशनल कंपनियां अब ध्यान को अपनी कार्य संस्कृति मेंशामिल कर रही हैं। गूगल, एप्पल, और माइक्रोसॉफ्ट जैसीप्रमुख कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए नियमित ध्यान सत्र आयोजित कर रही हैं।

आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में हमारे बच्चे भी पढ़ाई मेंअपने प्रदर्शन को लेकर तनाव में रहते हैं। अध्ययन बताते हैं कि जो छात्र नियमितरूप से ध्यान करते हैं, उनकी एकाग्रता, स्मरणशक्ति और भावनात्मकसंतुलन में सुधार होता है। भारतीय विद्यालयों में किए गए एक पायलट प्रोजेक्ट मेंपाया गया कि ध्यान के नियमित अभ्यास से बच्चों की परीक्षा में प्रदर्शन में 20% तक सुधार हुआ।

हालांकि, ध्यान के महत्व को समझने और इसे अपने जीवन में शामिल करनेके लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। अभी भी दुनिया की 60% से अधिक आबादी ध्यान केलाभों और इसकी प्रक्रिया से अनभिज्ञ है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्वध्यान दिवस मनाने का यह निर्णय निश्चित ही वैश्विक स्तर पर लोगों में मेडिटेशन केफायदों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। निस्संदेहयह प्रयास एक स्वस्थ एवं समर्द्ध विश्व की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है ।

डॉ नीलम महेंद्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,871 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress