पूर्व मिस इंडिया के पति हैं लेकिन…

0
276


-अनिल अनूप
अभिषेक बच्चन पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के पति हैं, लेकिन अभिषेक की जिंदगी में सबसे पहला प्यार करिश्मा कपूर थीं, इनकी लव स्टोरी सारी दुनिया जानती थी, कहा तो ये भी जाता है कि दोनों की सगाई हो गई थी,लेकिन आखिर क्यों अधूरी रह गई इनकी प्रेम कहानी।
करिश्मा-अभिषेक एक दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन प्यार की शुरुआत हुई अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद। दरअसल श्वेता की शादी करिश्मा के बुआ के बेटे से हुई है। शादी के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। उन्हीं दिनों अभिषेक को पहली फिल्म रेफ्यूजी मिली, इस फिल्म में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं।
बताया जाता है कि करीना सेट पर अभिषेक को जीजू बुलाया करती थीं। करिश्मा अक्सर फिल्म के सेट पर आया करती थीं। फिल्म तो फ्लॉप हो गई, लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। अमिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान कर दिया, पूरी दुनिया के सामने इस रिश्ते का खुलासा हुआ, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि इन दो प्रेमियों के प्यार को किसी की नजर लग गई। करिश्मा की मां बबीता को अभिषेक कुछ खास पसंद नहीं थे, लेकिन फिर भी करिश्मा ने सगाई कर ली।
उस दौर में अभिषेक की कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, और करिश्मा सुपरहिट हिरोइन हुआ करती थीं, बबीता को इस बात का डर था कि कहीं अभिषेक कामयाब नहीं हुए तो क्या होगा। और आखिरकार करिश्मा भी मां के आगे झुक गईं और उन्होंने खुद सगाई तोड़ने का फैसला लिया। कहा जाता है कि इस फैसले के बाद कपूर और बच्चन परिवार में काफी झगड़ा भी हुआ, करिश्मा ने अचानक ही दिल्ली के एक कारोबारी संजय कपूर से शादी कर ली और इसी के साथ एक प्रेम कहानी का अंत हो गया।
अभिषेक का जन्‍म ५ फरवरी १९७६ को मुंबई में हुआ थाा उनके पिता अमिताभ बच्‍चन मशहूर फिल्‍म अभिनेता हैं और उनकी मां जया बच्‍चन भी फिल्‍म अभिनेत्री हैंा उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम श्‍वेता नंदा हैा
उनकी शुरूआती पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्‍कूल और बॉम्‍बे स्‍कॉटिश स्‍कूल, मुंबई से हुईा इसके बाद मॉडर्न स्‍कूल, वसंत विहार, दिल्‍ली और एगलोन कॉलेज,स्विटजरलैंड से भी उन्‍होंने पढ़ाई कीा
उन्‍होंने पूर्व मिस वर्ल्‍ड और अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय से शादी की है जिनसे उन्‍हें एक लड़की है और उसका नाम आराध्‍या बच्‍चन हैा
अभिषेक के करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘रिफ्यूजी’ से हुई थीा फिल्‍म बॉक्‍स आफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन अभिषेक के काम को लोगों ने सराहाा इसके बाद उनके फिल्‍मी करियर का ग्राफ गिरने लगा लेकिन फिल्‍म ‘युवा’, ‘धूम’, ‘बंटी और बबली’ सरीखी फिल्‍मों ने उनकी डूबती नैया को पार लगायाा
उनका सुनहरा दौर आगे बढ़ा और 2005 में उन्होंने एक के बाद एक 4 सफल फ़िल्में दी। अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ ‘बंटी और बबली’ 2005 की सबसे सफल फ़िल्मों में रही। इसी फ़िल्म में उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ मशहूर आइटम गाना ‘कजरारे’ किया जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। उनकी अगली फ़िल्म ‘सरकार’ में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया और उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता पुरस्कार मिला। उनकी अगली फ़िल्में ‘दस’ और ‘ब्लफ़मास्टर’ भी उस साल की सफल फ़िल्मों में से रही। ब्लफ़मास्टर और धूम में वे पार्श्व गीतकार भी रहे। 2006 में उनकी फ़िल्म ‘कभी अलविदा न कहना’ विदेशों में अब तक की सबसे सफल फ़िल्म रही और उन्हें फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला। हालांकि उनकी अगली फ़िल्म ‘उमराव जान’ बेहद असफल रही। उन्होंने धूम 2 से वापसी की जो उस साल की सबसे सफल फ़िल्म रही। 2007 में उन्होंने फिर ऐश्वर्या के साथ फ़िल्म ‘गुरु’ में जोड़ी बनायीं और दर्शकों ने उनके अभिनय को बेहद पसंद किया। कहा जाता है कि यह फ़िल्म धीरुभाई अम्बानी के जीवन पर आधारित थी। उनकी अगली फ़िल्म, ‘झूम बराबर झूम’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। 2008 भी उनके लिए अच्छा रहा और उनकी 2 फ़िल्में ‘सरकार राज’ और ‘दोस्ताना’ साल की सबसे सफल फ़िल्मों में रही। 2009 में उन्होंने फ़िल्म ‘पा’ में अपने पिता अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया। इस फ़िल्म में अमिताभ एक लाइलाज बीमारी ‘प्रोजेरिया’ से पीड़ित थे और अभिषेक उनके पिता थे। फ़िल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी अगली फ़िल्में, मणि रत्नम की ‘रावण”, आशुतोश गोवरिकर की ‘खेलें हम जी जान से’, ‘गेम’ और ‘दम मारो दम’ असफल रही। इनके बाद अभिषेक बच्चन ने ‘बोल बच्चन’ (2012), धूम 3 (2013) और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) जैसी सफल फ़िल्में दीं।
वर्ष 2010 में उन्होंने छोटे परदे पर क़दम रखा और कलर्स चैनल के लिये गेम शो ‘नेशनल बिंगो नाईट’ की मेजबानी की।
2005 में उन्होंने तमिल निर्देशक मणिरत्नम के स्टेज शो ‘नेत्रु, इंद्रु, नलाई” में हिस्सा लिया और चेन्नई की बेघर औरतों की मदद के लिये पैसे जुटाए। 2008 में वे ‘अनफोरगेटेबल वर्ल्ड टूर’ हिस्सा बने जिसने दुनिया भर में स्टेज शो किये। 2009 में उन्होंने ऐश्वर्या के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो ‘द ओपरे विनफ्री शो’ पर साक्षात्कार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,871 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress