मै आशा के दीप जलाना चाहता हूँ |

0
281

मै आशा के दीप जलाना चाहता हूँ |
निराशा के दीप बुझाना चाहता हूँ ||
जिस झोपडी में कभी न दीप जला |
उस झोपडी में दीप जलाना चाहता हूँ ||

मै ज्ञान का दीप जलाना चाहता हूँ |
अज्ञान का दीप बुझाना चाहता हूँ ||
जो ज्ञानी बनकर अज्ञानी बने हुए है |
उन सबको मै जगाना चाहता हूँ ||

मै शिक्षा का दीप जलाना चाहता हूँ |
अशिक्षा का बुझा दीप हटाना चाहता हूँ ||
अपनी भारत माता के मस्तक से |
मै अशिक्षा का नाम मिटाना चाहता हूँ ||

सबका विकास हो सबका साथ मिले |
सबको यहाँ समान अधिकार मिले ||
इस दीपावली पर भारत की भू पर |
अनगिनित हर तरफ ही दीप जले ||

आर के रस्तोगी

Previous articleतलाक पीड़िताओं के जीवन में आर्थिक उजाला
Next articleराष्ट्रवाद के प्रेरणापुंज भगत सिंह
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here