श्याम की शरण में आजा, छोड़ के जग जंजाल,
हर पल हर क्षण, बाबा ही रखेंगे तेरा ख्याल।
नौकरी -2, नौकरी श्याम की करनी है
चरणों में अरदास लगा ले,
ये तो भाव से तरनी है।
नौकरी -2, नौकरी श्याम की करनी है -२
सच्चे दिल से सेवा कर ले,
सुबह शाम तू ध्यान लगा ले
दृढ संकल्प तू बना ले अपना।
ये तो मंगल करनी है।
(ये तो संकट हरनी है )
नौकरी -2, नौकरी श्याम की करनी है
झूठे सब संसार के धंदे,
मोह माया के ये है फंदे,
निर्मल मन करले तू अपना,
श्याम प्रभु की शरण न तजनी है
नौकरी -2, नौकरी श्याम की करनी है
वेतन की तू अब चिंता तज दे,
निस्वार्थ भाव से सेवा कर ले,
ये जो श्याम नाम की पूँजी,
तेरे संग में चलनी है
नौकरी -2, नौकरी श्याम की करनी है
दुनिया दारी ठीक चलेगी
चिंताएं तेरी सभी मिटेगी,
इतनी तनख्वा देगा तुझको
कमी कुछ तुझको न रहनी (परनी) है
नौकरी -2, नौकरी श्याम की करनी है
नन्दो मत तू बन अज्ञानी,
गुरु शरण में आजा प्राणी,
सतगुरु शरण बिना न तेरी,
राकेश तेरी मर्जी चलनी है
(तू तो चौरासी में परनी है)
नौकरी -2, नौकरी श्याम की करनी है
ह्रदय में अपने ज्योत जगा ले,
भाव से श्याम प्रभु को मना ले
ज्योति इसकी तो,
ह्रदय उज्यारा करनी है
नौकरी -2, नौकरी श्याम की करनी है