More
    Home Authors Posts by डॉ. अभिज्ञात

    डॉ. अभिज्ञात

    1 POSTS 0 COMMENTS
    वास्तविक नामः हृदय नारायण सिंह। जन्म-1962, ग्राम-कम्हरियां, ज़िला-आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश। शिक्षा-एमए-हिन्दी, कलकत्ता विश्वविद्यालय से पीएचडी। प्रकाशित पुस्तकें-कविता संग्रह-एक अदहन हमारे अन्दर, भग्न नीड़ के आर-पार, सरापता हूं, आवारा हवाओं के ख़िलाफ़ चुपचाप, वह हथेली, दी हुई नींद, उपन्यास- अनचाहे दरवाज़े पर, कला बाज़ार तथा कहानी संग्रह-तीसरी बीवी। एक कहानी पर हिन्दी फिल्म बनने की प्रक्रिया शुरू। पत्र-पत्रिकाओं में आलोचनात्मक टिप्पणियां भी प्रकाशित। रचनाएं कई भारतीय भाषाओं व अंग्रेज़ी में अनूदित। भोजपुरी में भी लेखन। आकांक्षा संस्कृति सम्मान, कादम्बिनी लघुकथा पुरस्कार-2007, कौमी एकता अवार्ड व अम्बेडकर उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से समादृत। पेशे से पत्रकार। अमर उजाला, वेबदुनिया डाट काम, दैनिक जागरण के बाद सम्प्रति सन्मार्ग दैनिक में वरिष्ठ उप-सम्पादक।