बदले बदले दल बदलू नज़र आते हैं

1
261


बदले बदले दल बदलू नज़र आते है।
एक पार्टी छोड़,दूसरी में नजर आते है।।

मिल गया टिकट हम देश को बदल देगे।
मिला नही टिकट हम पार्टी ही बदल देंगे।।

दलबदलु है नाम हमारा इसे चरितार्थ कर देंगे।
बात नही बनी तो पार्टी का नाम ही बदल देंगे।।

रहती नही बदले की भावना खुद ही बदल जाते है।
मिलता नही टिकट तो हम खुद टिकट बन जाते है।।

मिलते ही सत्ता की कुर्सी हम उसके ही हो जाते है।
छीनने पर सत्ता की कुर्सी हम पार्टी को छोड़ आते है।।

आर के रस्तोगी

Previous articleझारखंड के हस्तशिल्प कला में रोज़गार की संभावनाएं
Next articleअमीरी-गरीबी की बढ़ती खाई को पाटना जरूरी
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here