राजनीति

पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव में दलीय स्थिति

लोकसभा चुनाव के ताजा परिणामों के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) 261 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुका है। अबतक कुल 543 में से 541 सीटों के परिणाम आ चुके हैं।
इवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से राजस्थान के टोंक-सवाई और उत्तर प्रदेश के चंदौली लोकसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य बीच में ही रोक दिया गया है। अब तक आए चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं :
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन- 261कांग्रेस- 205
तृणमूल कांग्रेस- 19
जीएमके(द्रमुक) – 18
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -9
नेशनल कांफ्रेंस-3
झारखंड मुक्ति मोर्चा-2
मुस्लिम लीग -2
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन-1
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट-1
केरल कांग्रेस (मणी)-1

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-159

भारतीय जनता पार्टी – 116
जनता दल (युनाइटेड)-20
शिवसेना-11
राष्ट्रीय लोकदल- 5
अकाली दल-4
तेलंगाना राष्ट्र समिति-2
असम गणपरिषद- 1

तीसरा मोर्चा-80

बहुजन समाज पार्टी- 21
मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी- 16
बीजू जनता दल-14
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम- 9
तेलुगू देशम पार्टी-6
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-4
जनता दल (सेक्युलर)- 3
फॉरवर्ड ब्लॉक-2
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी-2
एमडीएमके-1
हरियाणा जनहित कांग्रेस-1
झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)-1

चौथा मोर्चा-26

समाजवादी पार्टी-22
राष्ट्रीय जनता दल-4

अन्य-15

असम युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट-1
बहुजन विकास आघाडी-1
स्वाभिमान पक्ष-1
नागालैंड पीपुल्स फ्रंट-1
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट-1
वीसीके-1
निर्दलीय-9