शादी शुदा हैं एक्‍ट्रेस अदिति शर्मा ?

4 सितंबर 1996 को दिल्ली में पैदा हुई एक्‍ट्रेस अदिति शर्मा टीवी की दुनिया में एक बहुत ही लोकप्रिय चेहरा हैं। वह ‘अमेज़न फैशन वीक इंडिया’ के लिए वॉक करने के बाद ‘टाइटन रागा’, ‘व्हाइट पॉन्ड्स ब्यूटी बीबी+’, ‘अमेज़न’ जैसे विभिन्न ब्रांडों के कई टीवी विज्ञापनों के लिए काम कर चुकी हैं।   

टीवी शो ‘कालिरिन’ (2018) में मीरा ढींगरा के किरदार से अदिति शर्मा ने एक्टिंग डेब्यू किया था। उसके बाद वह ‘नागिन 3′ (2019) ”रब से है दुआ’ (2022-2024), ‘ये जादू है जिन्‍न का’ (2019-2020) और ‘अपोलेना- सपनों की ऊंची उड़ान’ (2024-2025) जैसे कई अद्भुत शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

अदिति रोहित शेट्टी के स्‍टंट बेस्‍ड रियलिटी शो ‘फीयर फैक्‍टर खतरों के खिलाड़ी 14’ (2024) में भी नजर आ चुकी हैं।

अदिति शर्मा ने 2017 में गुरु रंधावा के साथ म्‍यूजिक वीडियो ‘तारे’ में अभिनय करते हुए नजर आईं। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था।

उसके बाद वह दो अन्य पंजाबी म्‍यूजिक वीडियो ‘नान’ (2019) और ‘बेकद्रा’ (2019) और हरियाणवी म्‍यूजिक वीडियो ‘तू राजा की राज दुलारी’ (2018) में दिखाई दीं। इसके अलावा उनके म्‍यूजिक वीडियो ‘प्‍ले बॉय’ (2021) और ‘आदत वे’ (2021) भी काफी मशहूर हुए।

वेब सीरीज ‘क्रेश’ (2021) के जरिए अदिति ने ओटीटी पर डेब्‍यू किया था। इस सीरीज में उनके व्‍दारा निभाए गए काजल सेहगल के किरदार को ऑडियंस का काफी अच्‍छा रिस्‍पॉंस मिला था।

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली और टीवी शोज से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

अभिनीत कौशिक ने दावा किया है कि अदिति ने उनसे पहले चोरी-छुपे शादी की और अब चार महीने बाद ही वे तलाक मांग रही हैं। अभिनीत ने अदिति पर को-स्टार संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप भी लगाया है।

अभिनीत का आरोप है कि अदिति का उनके शो ‘अपोलेना- सपनों की ऊंची उड़ान’ (2024-2025) के को-एक्टर सामर्थ्य गुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है।

अभिनीत ने ये भी दावा किया कि रंगे हाथ पकड़े जाने पर अदिति ने अपनी और उनकी शादी को इन-वैलिड और मॉक ट्रायल करार दे दिया। इसके साथ ही अदिति ने अभिनीत से तलाक मांगते हुए 25 लाख रुपए की डिमांड भी की है।

करण जौहर के साथ हुआ शनाया कपूर का पैचअप

3 नवंबर 1999 को मुंबई में जन्मी एक्‍ट्रेस शनाया कपूर एक्‍टर संजय कपूर और महीप संधू की बेटी हैं। शनाया की मां महीप संधू एक ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं।

शनाया ने इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल, मुंबई से अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद अपने करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ (2020) में बतौर असिस्‍टेंट की।

शनाया कपूर काफी खूबसूरत हैं. उनका ग्लैमर तो ऐसा है जो देखने वालों की आंखों को चैधिया देता है। वह एक अच्‍छी बेली डांसर भी हैं।  वह ‘लैक्मे फैशन वीक’ (2022) में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं।

एक एक्‍ट्रेस के तौर पर शनाया कपूर की पहली फिल्म ‘वृषभ’ (2024) एक पैन-इंडिया फिल्म थी जिसमें मलयालम फिल्‍मों के सुपरस्टार मोहनलाल  मुख्य भूमिका में थे।  

अब वह विक्रांत मैसी के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें वह एक थिएटर अभिनेत्री का चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक किरदार निभा रही है।

इसके अलावा शनाया कपूर आनंद एल राय व्‍दारा निर्मित और बिजॉय नाम्बियार व्‍दारा डायरेक्‍ट की जा रही फिल्म ‘तू या मैं’ भी कर रही है। फिल्म में शनाया के अपोजिट आदर्श गौरव नजर आने वाले हैं।  

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा अपने सबसे ज्यादा भरोसेमंद शागिर्द शशांक खेतान के डायरेक्‍शन में बनने वाली फिल्म ‘बेधड़क’ में शनाया कपूर को कास्‍ट किया गया था। इस डेब्‍यू फिल्‍म में वह लक्ष्‍य और गुरफतेह पीरजादा के साथ महिला मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थी। इसके अलावा करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ और शनाया को लेकर फिल्‍म ‘स्क्रू ढीला’ बनाने का भी एलान किया था लेकिन शनाया के करियर में एक बड़ी चुनौती उस वक्‍त आई जब फिल्‍म ‘बेधड़क’ और ‘स्क्रू ढीला’ दोनों फिल्‍मों को रद्द कर दिया गया। यदि खबरों की माने तो इसके पीछे वजह शनाया की मम्‍मी महीप बनीं।

शनाया की मम्मी महीप चाहती थीं कि फिल्म ‘बेधड़क’ की थिएट्रिकल रिलीज हो लेकिन करण इसकी डायरेक्‍ट रिलीज के लिए बाकायदा ’नेटफ्लिक्स’ के साथ डील कर चुके थे। ऐसे में उन्होंने महीप को साफ शब्दों में कह दिया है कि ऐसा करना उनके लिए मुमकिन नहीं है।   इसके अलावा महीप चाहती हैं कि शनाया फिल्मों में ज्यादा बोल्‍ड रोमांटिक सीन न करे।

खबरों की मानें तो शनाया के पिता एक्‍टर संजय कपूर ने करण जौहर के साथ पैचअप करते हुए उन्‍हैं बेटी का करियर आगे बढाने का आग्रह किया है। उन्‍होंने करण को वचन दिया है कि अब शनाया के कैरियर में कोई किसी तरह से इंटरफीयर नही करेगा।  

इसके बाद खबर आ रही है कि करण ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ को वेब सीरीज की शक्ल में लेकर आ रहे हैं। डिज्नी+हॉटस्टार के साथ मिलकर वे अपनी इस फिल्म फ्रेंचाइजी को अब एक वेब सीरीज में बदलने वाले हैं। इसमें शनाया भी नजर आएंगी जो कि इसके जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखेंगी।

कंगना शर्मा का बोल्‍ड अंदाज, ऑडियंस को लुभा रहा है

फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ (2016)  से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली एक्‍ट्रेस कंगना शर्मा अपने बोल्ड फैशन और सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं।

उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘तू सूरज मैं सांझ पिया जी’ (2017), जैसे शोज से टीवी पर खूब पॉपुलेरिटी मिली।

3 अप्रैल 1989 को हरियाणा में पैदा हुई और मुंबई में पली-बढ़ीं कंगना ने साल 2012 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और 2014 में वह ‘मिस मैक्सिम प्रतियोगिता’ में रनर-अप रहीं जिसने उन्हें अचानक सुर्खियों में ला दिया।

कंगना शर्मा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत इंद्र कुमार व्‍दारा निर्देशित एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ (2016) से की। फिल्म में कंगना का किरदार छोटा लेकिन ध्यान आकर्षित करने वाला था। उन्‍होंने आफताब शिवदासानी की साली का किरदार निभाया था ।

इसके बाद कंगना रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘राम रतन’ (2017) में नजर आई। लेकिन यह उनकी यह उतनी सफल नहीं रही। उनकी अन्य फिल्मों में ‘यूज्ड’ (2019) और ‘साया-ए-इश्क’ (2024) के नाम शामिल हैं।

फिल्मों और टेलीविजन के अलावा कंगना शर्मा ने ‘मोना होम डिलीवरी’ (2019) और ‘द कसीनो’ (2020) वेब सीरीज में भी काम किया है। वेब सीरीज ‘मोना होम डिलीवरी’ (2019)  में उन्‍होंने एक वेश्या के किरदार में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं।  इस वेब सीरीज के लिए वह खूब चर्चा में रहीं।  

 इसके अतिरिक्त, उन्‍होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जिनमें ‘तेरे जिस्म 2’ काफी चर्चित रहा। जिसमें कंगना ने अपने बोल्ड अवतार और डांस मूव्स से दर्शकों का ध्यान खींचा। लगता हैकि कंगना का बोल्‍ड अंदाज ऑडियंस को खूब लुभा रहा है।

सोशल मीडिया पर काफी अधिक एक्टिव रहने वाली कंगना के इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने इन फॉलोअर्स के लिए आए दिन वो कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।

कंगना के फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से उन्हें पैपराजी और फैंस का खूब अटेंशन मिलता है। पिछले दिनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर कंगना पेपराजी के लिए पोज दे रही थीं। जहां पर हाई हील्स में उनका बैलेंस बिगड़ा और धड़ाम से गिर गईं। कंगना का ये गिरने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

सुभाष शिरढोनकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here