गरज रहे है,बरस रहे है,सावन के ये बादल

0
127

आर के रस्तोगी

गरज रहे है,बरस रहे है, सावन के ये बादल |
बरस रहे है मेरे नैना,आये नहीं मेरे साजन ||

चारो तरफ छाया अँधेरा,दामिनी दमक रही है |
ये बैरन भी मुझको,इतना क्यों डरा रही है ?
किससे कहूँ,कैसे कहूँ,मन की ये अपनी बात |
संग सहेली चली गयी, उनका नहीं भी साथ ||
रो रो कर भीग गया मेरे मन का ये आँचल |
गरज रहे है,बरस रहे है,सावन के ये बादल ||

चारो तरफ हरियाली छाई,खुश नही मेरा मन |
रोम रोम तडफ रहा ,कुछ चाह रहा मेरा तन ||
किससे कहूँ,कैसे बुझे,ये तन की मेरी अगन |
बुझ जाती ये अगन,जो पास होते मेरे सजन ||
निकल कर कुछ कह रहा,ये नैनो का काजल |
गरज रहे है,बरस रहे है,सावन के ये बादल ||

आर के रस्तोगी
गुरुग्राम मो 9971006425

Previous articleहम हिन्दीवाले (व्यंग्य )
Next articleधारा 370 व 35 A पर दोहे
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here