कुत्ते फूटबाल खेलते हैं!

2
291

थोड़ी बहुत शराब पीने के बाद आदमी चिल्लाने लगता है, शरारत करता है,

बिना कारण के लड़ने लगता है, अनचाही मांगे, और चिढ़चिढ़ा हो जाता है!

पर एक औरत बिना पिए ही ये सब करती है!

 

वकील: तलाक करवाने के 50,000/- रूपये लगेंगे!

पति: पागल हो क्या? पंडित जी ने 1,100/- रूपये में शादी करवाई थी!

वकील: देख लिया न सस्ते काम का नतीजा!

 

एक सुंदर लड़की ने एक अमीर बूढ़े आदमी से शादी कर ली।

उस लड़की की पड़ोसन ने उससे पूछा- आपने इनमें क्या देखा?

लड़की बोली- एक तो इनकी इं-कम और दूसरे इनके दिन-कम।

 

एक बार एक शराबी अपनी आंखें डोनेट करने गया। काउंटर क्लर्क ने शराबी से पूछा कि कुछ कहना चाहते हो क्या। शराबी: हां, जिसको भी मेरी आंखें लगाओ, उसे बता देना कि ये दो पैग पीने के बाद ही खुलती हैं।

 

संता: मुझे शादी में BMW मिली है।

बंता: पर तुम्हारे पास तो कोई कार नहीं है।

संता: अबे गधे, BMW का मतलब ‘बहुत मोटी वाइफ’।

 

शादी के पहले : हीरो नं. 1 शादी के बाद : कुली नं. 1

शादी के पहले : मैंने प्यार किया शादी के बाद : ये मैंने क्या किया

शादी के पहले : जानेमन मत जाओ शादी के बाद : जान मत खाओ

शादी के पहले : तुम बिन रहा न जाए शादी के बाद : तुमको सहा न जाए

शादी के पहले : कुछ तो बोलो शादी के बाद : कभी चुप भी हो लो

शादी के पहले : आई लव यू शादी के बाद : आज फिर आलू

शादी के पहले : मिलने कब आओगी शादी के बाद : मायके कब जाओगी.

 

एक बार एक चूहा शेरनी को बोला- मुझसे शादी करेगी?

शेरनी बोली- पहले अपनी औकात तो देख!

चूहा बोला- ऐ………..! औकात की बात मत कर, कॉन्फिडेंस देख!

 

अमेरिकी ” हमारे कुत्ते फूटबाल खेलते हैं “

जापानी ” हमारी मछलियाँ डांस करती हैं “

चीनी ” हमारे हाथी सायकल चलाते हैं “

भारतीय ” तुम सब बेकार हो “

सभी एक साथ ” वो कैसे ? “

भारतीय ” हमारे गधे पूरा देश चलाते हैं ” 

 

———————

(आर. सिंह जी के सौजन्‍य से)

2 COMMENTS

  1. रविवार की लम्बी नींद की थकान ख़त्म हो गई श्री आर. सिंह के चुटकले पढने के बाद.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here