जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का मासिक राशिफल माह दिसम्बर 2019 में

?
यह राशिफल चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। कुंडली  में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मिथुन होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए।ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी ने बताया कि वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। 
आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए। दिसम्बर 2019 का राशिफल अवश्य ही आपको नई योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

? मासिक राशिफल मेष दिसम्बर 2019
मेष राशि — दिसंबर की शुरुआत मेष जातकों के लिए अच्छा है, खासकर वैवाहिक जीवन को लेकर। इस समय विरोधियों की चाल के बावजूद आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा। इस माह मेष राशि वालो को मानसिक परेशानी सम्भव। शुक्र की दृष्टि होने से मिश्रित फल प्राप्त होंगे। व्यवसाय में उन्नति तथा लाभ के सुवसर अवश्य ही मिलेगा। वाहन आदि पर खर्च हो सकता है। बिगड़े कार्यो अथवा अनसुलझे कार्यो में सुधार होगा। किसी बाहरी मित्र के द्वारा धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाये रखे।
इन उपायों से होगा लाभ–
श्री हनुमान चालीसा पाठ करे कल्याण होगा।सुन्दर कांड का पाठ करना भी अच्छा रहेगा।✍?✍?

? मासिक राशिफल वृषभ, दिसम्बर 2019वृषभ राशि — महीने के प्रारम्भ में  प्रॉपर्टी से सम्बंधित समस्या आ सकती है जमीन जायदाद को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। परिवार में वृद्धों की सेवा करने का मौका मिलेगा। वाहन कष्ट के साथ पैर में मोच या चोट लगने का भय रहेगा। व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। यद्यपि आय सीमित होगी फिर भी कोई परेशानी नहीं होगी। आय  के साधन लगातार बनते रहेंगे। महीने के अंतिम भाग में कुछ बिगड़े कार्यो में सुधार होगा तथा धन का भी लाभ होगा।
यह उपाय देगा लाभ–
श्री सूक्त का नियमित पाठ करे, धन एवं आय की वृद्धि होगी। ✍?✍?

? मासिक राशिफल मिथुन, दिसम्बर 2019मिथुन राशि – इस महीने मिथुन राशि के जातकों के पराक्रम एवं उत्साह की वृद्धि होगी। परिवार का माहौल ठीक रहेगा किसी शुभ कार्यो में खर्च हो सकते है। योजनाओं को गुप्त रखें। बाहरी और अनजान व्यक्तियों द्वारा दिया गया उपहार ग्रहण नहीं करें। यात्रा में भी सावधानी रखें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधान रहें। छात्र के लिए शुभ समय है मन लगाकर पढ़े अवश्य ही लाभ होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की सहायता से आय के साधन में वृद्धि के योग बनेगा। स्वास्थ पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी के योग बन रहा है। प्रतियोगी  बने अवश्य लाभ होगा।
यह उपाय रहेगा लाभकारी–
दुर्गा पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।✍?✍?

? मासिक राशिफल कर्क, दिसम्बर 2019कर्क राशि —  इस महीने इस राशि  मानसिक क्लेश हो सकता है। अन्य किसी भी ग्रहों की दृष्टि नहीं होना शुभ संकेत है।  व्यवसाय में जल्दीबाजी में लिया गया फैसला आपको हानि दे सकता है। भाई तथा मित्र से सावधान रहे मुख में राम बगल में छुरी का काम कर सकते है।माह के मध्य में खर्च में बढ़ोतरी परेशानी बनेगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। अनावश्यक विवादों में आपका नाम शामिल होने से खिन्नता बनी रहेगी। अधिक व्यय से मन परेशान रहेगा। महीना के अंतिम सप्ताह में पारिवारिक उलझने बढ़ सकती है। अपने प्रेम को संभलकर रखे। यदि शेयर का कारोबार करते है तो इस समय सोच-समझकर खरीद-बिक्री करें।
यह उपाय रहेगा लाभकारी —
शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाए और बताशा चढ़ाये।प्रतिदिन शमी के वृक्ष से एक पत्ता तोड़कर अपने पास रखे शुभ होगा। ✍?✍?

?मासिक राशिफल सिंह , दिसम्बर 2019सिंह राशि–इस महीने कोई नया कार्य आरम्भ हो सकता है या योजना बन सकती है। आय में वृद्धि होगी।  महीने के मध्य में नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रगति के मार्ग खुलेंगे। शेयर बाजार में सोच समझकर किया निवेश लाभ प्रदान करेगा। परिजनों के साथ विनम्रता के साथ पेश आएं। इस महीने स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। प्रेम सम्बन्धो में प्रगाढ़ता बनेगी।  प्रेम करने का अच्छा अवसर है अवसर का लाभ उठाये। नवीन विचार एवं इच्छाएं बलवती होंगी तथा विभिन्न प्रकार के कार्य करने को तत्पर रहेंगे। मस्तिष्क ऊर्जावान रहेगा तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। वरिष्ठों को कार्यक्षमता से प्रसन्न करने में सफल होंगे। बिगड़े कार्यो में सुधार होगा। क्रोध बनते कार्य बिगाड़ सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
यह उपाय देगा लाभ —
पीपल अथवा शमी के वृक्ष में जल दे आपके लिए शुभ होगा।✍?✍?

?मासिक राशिफल कन्या, दिसम्बर 2019..कन्या राशि – इस महीने आकस्मिक खर्च से चिन्ता बढ़ सकती है। क्रोध न करे क्रोध के कारण बहुत नुक्सान होने के योग बन रहे है। सोच-समझकर ही कही पर पैसा निवेश करे, अचानक कोई फैसला न ले। महीना के मध्य से बनते कार्यो में बाधा आ सकती है। माह के मध्य में कुछ सामान्य आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। यात्राओं का योग निर्मित होगा। वैभव एवं विलासिता की प्राप्ति होगी। कारोबार की दृष्टि से शुभ समय है। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व रहेगा एवं सफलताएं निर्विवाद रहेंगी।वाहन के ऊपर खर्च हो सकता है। संतान के सुख के ऊपर खर्च होगा। पत्नी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे है तो सावधान हो जाए। नेत्र दोष हो सकता है।
इन उपायों से होगा लाभ–
दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ करे शुभ होगा।किसी किन्नर को हरि सामग्री दान दे, कारोबार में वृद्धि होगी।✍?✍?

?मासिक राशिफल तुला, दिसम्बर 2015तुला राशि – महीने के आरम्भ में कुछ व्यवधान के बावजूद सभी कार्य अपनी गति से होते रहेंगे। नए वाहन के ऊपर खर्च हो सकता है।इस समय वाहन के उपयोग में सावधानी रखें।  धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं यात्राएं लाभदायक रहेंगी। धन का आगमन बना रहेगा।बंधन योग बन रहा है अतः लड़ाई-झगडे से बचे नहीं तो जेल तक जाना पड़ सकता है।
यह उपाय देगा लाभ–
श्री सूक्त का नियमित पाठ करे शुभ होगा।नियमित हनुमान मंदिर में जाना भी शुभ रहेगा।✍?✍?

? मासिक राशिफल वृश्चिक, दिसम्बर 2019वृश्चिक राशि — इस महीने अचानक खर्च बढ़ेगा। इस माह कम लाभ मिलेगा। काम में आलस्य न करे अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप विशेष अवसर तथा उत्सव में जाना न भूले वहा जाने से मान सम्मान में वृद्धि होगी। दुर्घटना से बचे दुर्घटना का योग बन रहा है अतः सावधानी से गाडी चलाये। यात्रा का भी योग है वैसे यात्रा से बचना ही ठीक रहेगा।
यह उपाय रहेगा लाभदायक–
“मंगल भवन अमंगल हारी” का नियमित पाठ करे सब ठीक होगा  ✍?✍?

? मासिक राशिफल धनु, दिसम्बर 2019धनु राशि — इस मास मिश्रित फल मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। सावधानी रखें, स्वास्थ खराब हो सकता है। पत्नी से अकारण क्लेश हो सकता है।  यदि पार्टनरशिप में कोई कार्य है तो समय ठीक नहीं है । रिश्तो में दरार आ सकती है। क्रोध के ऊपर काबू रखें। कठिनाइयों के बावजूद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होती रहेगी। किसी नवीन कार्य की  योजना बन सकती है। धर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है। भोग विलास के लिए अधिक उत्सुक होंगे। आपकी आमदनी में भी धीरे धीरे सुधार होगा। आप स्वयं की बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए प्रगति का मार्ग बनाएंगे। भाई-बहन एवं मित्रो से मनमुटाव हो सकता है। किसी कार्य के लिए जमा पूंजी (फिक्सड डिपॉज़िट) में से पैसे निकलने पड़ सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे।
यह उपाय रहेगा प्रभावी–
इस महीने वृहस्पतिवार का व्रत करे।वृहस्पतिवार के दिन केले या चना दाल का दान करें।     विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करे।✍?✍?

?मासिक राशिफल मकर, दिसम्बर 2019मकर राशि –इस महीने परेशानी आने का बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। बड़े भाइयो के सहयोग से लाभ मिल सकता है। आपको अपने अफसरों का सहयोग मिलेगा तथा नौकरी में तरक्की के शुभावसर भी मिलने की उम्मीद है। इस माह व्यवसाय के संबंध में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है। धन की आवक उत्तम रहेगी एवं नए लाभकारी अनुबंध भी हो सकते हैं। परिवार संबंधी समस्याओं का भी अंत होगा। व्यवहार सौम्य एवं सभी की सहायता करने वाला रहेगा। माह के अंत में शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
इस उपाय से होगा लाभ —
शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करे।शमी वृक्ष में प्रतिदिन जल दे।शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाए।✍?✍?

? मासिक राशिफल कुम्भ, दिसम्बर 2019कुम्भ राशि — इस महीने परिश्रम ज्यादा और लाभ अपेक्षा से कम मिलेंगे। कारोबार में प्रगति का योग है किन्तु घरेलू उलझनों के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। बहुत नजदीकी मित्र आप को धोखा दे सकता है। खर्च बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। आशा- निराशा के मिश्रित भाव आपके चहरे पर दिखाई देगा। किसी प्रियजन से मुलाक़ात होगी और आपको उससे लाभ मिल सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचे।माह के अंत में आप फिर से उत्साह के साथ कार्य कर पाएंगे। संतान से सहयोग मिलेगा एवं आय में वृद्धि के आसार बनेंगे। योजनाएं सफल होंगी। साल का अंत बेहतर होगा।
क्या उपाय करें—
शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करे।पीपल वृक्ष में प्रतिदिन जल देना शुभ रहेगा। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाए।✍?✍?

? मासिक राशिफल मीन, दिसम्बर 2019..मीन राशि —इस महीने शारीरिक परेशानी हो सकती है। भाग्यवृद्धि के लिए धन का निवेश सम्भलकर करें। यह निवेश किसी पार्टनरशिप में भी हो सकता है। जितना लाभ दिखाई दे रहा है आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। धन लाभ के अवसर मिलेगा।  पारिवारिक सुख-समृद्धि होगी। किसी निकट के बंधू-बांधव से मनमुटाव हो सकता है।बाधित कार्य पूर्ण होंगे।अनपेक्षित सफलताएं प्राप्त होंगी। विदेश जाने वाले लोगों के लिए आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। परिवार के सहयोग से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे । आप बीमार हो सकते है।नया मकान एवं वाहन सुख मिलने की संभावना है। सरकार संबंधित कार्यों में अनुकूलता रहेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
यह उपाय रहेगा लाभदायक–
प्रत्येक वृहस्पतिवार को केले के पौधे का पूजन करे।“ॐ नमः शिवाय” मन्त्र का नियमित पाठ करना शुभ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,871 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress