माँ ! अम्बे कैसे उतारू तेरी आरती ?

0
192

माँ ! अम्बे कैसे उतारू तेरी आरती ?
जब संकट में पड़ी है मेरी माँ भारती ||

चारो तरफ जब चुनाव माहौल बना हुआ है |
उजाले में भी चारो ओर अँधेरा बना हुआ है ||
ये नेता जब कोरा झूठ बोल रहे है |
वोटरों को हर तरह से ये छोल रहे है ||
इनका कोई धर्म ईमान न रहा है |
देश को जातियों में ये बाट रहा है ||
कैसे बने है ये देश के सारथी ?
माँ ! अम्बे कैसे उतारू तेरी आरती ?
जब संकट में पड़ी है मेरी माँ भारती ||

ये काले नाग है भर रहे है अब फुंकार |
ये जनता को डसते करते व्याभिचार ||
वोटरों का धन ये बटोर रहे है |
अपनी सब जेबे ये भर रहे है ||
नित्य नये ये घोटाले करते है |
कत्ल करने से भी नहीं डरते है ||
तुम ही दुष्ट संहारक भारती |
माँ ! अम्बे कैसे उतारे तेरी आरती ?
जब संकट में पड़ी है मेरी माँ भरती ||

चुनाव महाभारत का रणक्षेत्र बना है |
कौरव पांडव का ये युद्ध- क्षेत्र बना है ||
कोई भीष्म पिता मह बना हुआ है |
कोई रथ सारथी कृष्ण बना हुआ है ||
माया भी द्रोपदी बनी हुई है |
पर दुश्साशन के साथ खड़ी है ||
वोटर इनकी अब फ़ौज बनी है |
आपस में काफी तना तनी है |
देख कर बिलख रही है माँ भारती |
माँ ! अम्बे कैसे उतारू तेरी आरती ?
जब संकट में पड़ी है मेरी माँ भारती ||

आर के रस्तोगी

Previous articleनवरात्र में माँ फिर आईं हैं
Next articleचुनाव सुधार को नया सूरज बनाना होगा
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here