मोदी तेरी नीति को,करते हम सब प्रणाम |

मोदी तेरी नीति को,करते हम सब प्रणाम |
तूने देश को बचा लिया,नही निकलते भयंकर परिणाम ||
न तूने कोई तोप चलाई,न कोई ली हाथ में ढाल |
भारत के प्रधान मंत्री मोदी तूने कर दिया कमाल ||
न कोई पुलिस बुलाई न जेल बनाई सबको खुश कर दिया |
हाथ जोड़कर बड़ी नम्रता से,सबको घर में बंद कर दिया ||
मोदी तेरी चतुराई को सारा विश्व करता है सलाम |
मोदी तेरी नीति को,करते हम सब प्रणाम ||

जो शक्तिशाली राष्ट है,वे कुछ न कर सके |
वे अपनी जनता को मौत से न बचा सके ||
लग गया शवो का अम्बार,दफन को जगह न मिली |
चारो तरफ हाहाकार था,कही भी शांति न मिली ||
ले लिया था जल्दी से निर्णय,इसलिए हम कामयाब हुए |
वर्ना हम भी मौत की गोद में मिलते सबको सोते हुए||
मोदी तेरी दूरदर्शिता से,मिले है देश को अच्छे परिणाम |
मोदी जी तुम्हारी नीति को करते है हम सब प्रणाम ||

आर के रस्तोगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here