प्रवक्ता न्यूज़

ऋषि प्रसाद

हमारी प्यारी है ऋषि प्रसाद,
जन जन का करती कल्याण
भाव से जो इसको पढ़ते है,
गुरुवर की कृपा वो पाते है
सत्य पथ के अनुगामी हो कर,
माता पिता का करे सम्मान
हमारी प्यारी है ऋषि प्रसाद

जो पढता है ऋषि प्रसाद
उनके मिट जाएँ सभी विषाद
बापू को यह ह्रदय से प्यारी
सत्संगो का भक्तो को दान
हमारी प्यारी है ऋषि प्रसाद,

आत्म ज्ञान का बोथ कराती
स्वस्थ्य सम्बन्धी ज्ञान कराती
योग और व्यायाम सीखा कर
जीवन को बनती है महान
हमारी प्यारी है ऋषि प्रसाद,

ऋषि मुनियों का अनुभव पाएं
ऋतू मौसम का आहार खाएं
रोग दोषो से हमे बचा कर
निरोगी जीवन करे प्रदान
हमारी प्यारी है ऋषि प्रसाद, ‘

विद्यार्थियों को बनाये महान
दे महापुरुषों का चरित्र ज्ञान
समझाकर गीता वेद पुराण
दूर कर देती है सबका अज्ञान
हमारी प्यारी है ऋषि प्रसाद,

आओ हम सब संकल्प उठाएं
घर घर ऋषि प्रसाद पहुचाएं
इसके अभियान में शामिल हो कर
करेंगे भारत का हम उत्थान
हमारी प्यारी है ऋषि प्रसाद,

तीज और त्यौहार बता कर,
हिन्दू संस्कृति को समझाकर,
महापुरुषों के अनुभव से,
जीवन को बना देती है महान
हमारी प्यारी है ऋषि प्रसाद,